खबर
Top News

नाबालिग छात्रा का फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल: महिला बीएलओ समेत चार मुस्लिम गिरफ्तार; एक फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 5:58 pm
शेयर करें:
नाबालिग छात्रा का फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन की पंवासा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा की फोटो का दुरुपयोग कर उसे अश्लील वीडियो से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने इस प्रकरण में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। प्रारंभिक जांच में मामला नाबालिग को बदनाम करने और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश के रूप में सामने आया है।

वॉटसएप ग्रुपों में वायरल किए गए वीडियो
पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के नाम से तीन आपत्तिजनक वीडियो गांव और समाज के विभिन्न वाॅट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किए गए।

वीडियो वायरल होने के बाद गांव में यह अफवाह फैल गई कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती उनकी बेटी है। परिवार का आरोप है कि इस घटना से नाबालिग की छवि धूमिल करने और उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया।

जांच में फोटो एडिटिंग के खेल का खुलासा
साइबर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती वास्तव में पीड़िता नहीं थी। आरोपियों ने किसी अन्य युवती के आपत्तिजनक वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसमें नाबालिग की फोटो एडिट कर दी थी, जिससे वीडियो देखने वालों को भ्रम हो सके कि वीडियो में वही छात्रा है।

सरकारी दस्तावेजों से हासिल की गई फोटो
जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग की पासपोर्ट साइज फोटो विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों से प्राप्त की गई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी पर अपने पद का दुरुपयोग कर यह फोटो आरोपी एहसान पटेल को भेजने का आरोप है। इसके बाद फोटो अन्य आरोपियों के बीच साझा की गई और कथित तौर पर तकनीकी माध्यमों से एडिट कर वीडियो तैयार किया गया।

मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका की जांच
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुजफ्फर पटेल का नाम वीडियो एडिट करने वाले मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि मूल आपत्तिजनक वीडियो कहां से प्राप्त किया गया और इस पूरी साजिश में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज जब्त
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में फखरुनिशा उर्फ बेबी (बीएलओ), एहसान पटेल, आबिद पटेल, मुजफ्फर पटेल शामिल हैं। वहीं आरोपी यूसुफ पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

बदनाम करने की साजिश की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है और उसका आरोपियों से कोई प्रत्यक्ष विवाद सामने नहीं आया है। सभी आरोपी और पीड़िता एक ही गांव से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी व्यक्ति को सामाजिक रूप से अपमानित और बदनाम करने की सुनियोजित कोशिश प्रतीत हो रहा है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या फोटो को सत्यापन के बिना साझा न करें। विशेष रूप से नाबालिगों से जुड़ी सामग्री प्रसारित करना कानूनन गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पूरे नेटवर्क और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!