खबर
Politics

एसआईआर से अब वार्ड आठ में जीत संभव, दो करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 6:20 pm
शेयर करें:
एसआईआर से अब वार्ड आठ में जीत संभव, दो करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात

बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या का विरोध कांग्रेस और मुस्लिम भी करें: आकाश विजयवर्गीय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के वार्ड 8 में 2 करोड़ से ज्यादा की राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विजयवर्गीय ने कहा श्रीकृष्ण के आदर्श वाक्य कर्म किए जा फल की इच्छा मत रख पर विश्वास करते।

उन्होंने लोगों से अपील की एसआईआर प्रक्रिया में हिस्सा लें। वोटर लिस्ट में कांग्रेस और मुस्लिम समाज के ज्यादा वोटर फर्जी थे। एसआईआर से बड़ी संख्या में इनका सफाया हुआ है, इसलिए उम्मीद है आने वाले समय में इस वार्ड से भी भाजपा का पार्षद होगा।

क्षेत्र का हर व्यक्ति कैलाश विजयवर्गीय... विजयवर्गीय ने कहा वार्ड 8 मुस्लिम बहुल होने से यहां पर चुनाव जीतना मुश्किल है, लेकिन इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे रहते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी जहां से भी चुनाव जीतते हैं वहां पर विकास कार्य बहुत होते हैं। क्षेत्र का हर व्यक्ति कैलाश विजयवर्गीय है।

जनता से अपील है समस्याएं कार्यकर्ताओं को बताएं, हमारे ऑफिस आकर बताएं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप एक कदम आगे बढ़ाएंगे हम आपके लिए चार कदम आगे बढ़ाएंगे। संजीवनी क्लिनीक की सौगात मिल रही है। भविष्य में प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ की सुविधा मिलेगी। स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाएं दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र के सरकारी स्कूल प्रायवेट से भी बेहतर सुविधाओं से युक्त हो। अभी तक क्षेत्र के 90 में से 50 बगीचों में झूले-चकरी लग चुके हैं और इस वार्ड के दो बगीचों में भी जल्द झूले-चकरी लग जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए रीवा-इंदौर फ्लाइट पर कहा इस सुविधा से उद्योग, व्यापार के साथ तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा। अब व्यक्ति सुबह जाकर शाम को रीवा से इंदौर आ सकता है। कैलाश विजयवर्गीयजी आज 11.30 पर रीवा गए थे और 4 बजे वापस आ गए।

बांग्लादेश में युवक को जिंदा जलाने पर उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे की जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस और मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करता हूं वे उसी तरह सड़कों पर निकल कर विरोध करें जैसा उन्होंने फिलीस्तीन को लेकर किया था।

रहवासियों ने किया भव्य स्वागत... आकाश विजयवर्गीय का ढोल-ताशों, हार-फूल, केसरिया दुपट्टों के साथ भव्य स्वागत किया। आयोजन वार्ड 8 के छीपाबाखल में स्थित संजीवनी क्लिनीक पर किया गया था। भाजपा नेत्री नीता शर्मा, वार्ड अध्यक्ष कमलेश देवलिया, मंडल अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रहवासियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। प्रमुख आकर्षण बालिकाओं का अद्भुत शस्त्र प्रदर्शन रहा। बालिकाओं ने तलवारबाजी की विशेष प्रस्तुति दी।

रहवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं... विकास कार्यों के क्रम में 41 लाख 64 हजार की लागत से संजीवनी क्लिनिक भवन का लोकार्पण, 15 लाख 36 हजार की लागत से गोवर्धन नाथ मन्दिर एवं लक्ष्मी माता मंदिर के आस पास सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 41 लाख 76 हजार की लागत से मल्हारगंज थाने सें शांति मांगलिक भवन होते हुए अंतिम छोर तक सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 38 लाख 41 हजार की लागत से तंबोली बाखल चौरसिया समाज धर्मशाला वाली गली में सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं 62 लाख की लागत से अहिल्यापूरा में ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन किया गया।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

about 7 hours ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 9 hours ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

about 10 hours ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 10 hours ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 14 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

1 day ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

1 day ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

1 day ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

1 day ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

1 day ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

1 day ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

1 day ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

2 days ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

2 days ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!