खबर
Top News

अब निर्यात के क्षेत्र में मालवी आलू का जलवा: एक जिला एक उत्पाद में चयनित उद्यानिकी फसल; भौगोलिक संकेतक मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
अब निर्यात के क्षेत्र में मालवी आलू का जलवा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर संभाग सहित जिले में रबी मौसम में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बोई जाने वाली और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में चयनित उद्यानिकी फसल इंदौरी मालवी आलू को अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिल गई है। भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त होने से इन्दौरी मालवी आलू को अब निर्यात के क्षेत्र में बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उत्पादों को चिन्हित कर उन्हें जीआई टैग दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में शासन-प्रशासन के विशेष प्रयासों के चलते यह परिणाम हमारे सामने आया है।

वर्तमान में जिले में लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आलू का उत्पादन किया जा रहा है, इसकी खेती से लगभग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 30 से 35 हजार किसान जुडे़ हुए है, जीआई टैग मिलने के बाद से आलू फसल के उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि और निर्यात को बढ़ावा मिलने से बेहतर मूल्य मिलने से किसानों की आय बढ़ने की संभावना बढे़गी।

उप संचालक उद्यान त्रिलोकचंद्र वास्कले द्वारा बताया गया कि जिले की विशिष्ट जलवायु, उपजाऊ मिट्टी और किसानों की उन्नत तकनीकी खेती से आलू उत्पाद को खास पहचान दिलाई है। इन्दौरी मालवी आलू में कम चीनी और स्टार्च के कारण इनके चिप्स और फ्रेंच प्राईस तलने पर काले और लाल नहीं होता है।

शर्करा की मात्रा कम होने से आलू चिप्स को तलने पर चिप्स का रंग सफेद बना रहता है। साथ ही स्वाद में एक विशिष्ट पहचाने के कारण देशभर में पहचान रखती है। अपने अनोखे स्वाद और पहचान के कारण कई कम्पनियां जैसे आईटीसी, महिन्द्रा, पेप्सिको, इस्कॉन बालाजी, मकेन्श, हायफन सीड्स इत्यादि सीधे तौर पर कृषकों से जुड़कर प्रसंस्करण योग्य आलू फसल के बीज प्राप्त करवाकर कृषकों से उचित मूल्य पर उत्पाद क्रय करते है।

जिले के मालवी आलू की विशिष्टता के कारण ही कई बड़ी औद्योगिकी कम्पनियां खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां जैसे- बालाजी, यलो डायमंड, पारले, हल्दीराम एवं लेयस आदि द्वारा आलू आधारित चिप्स, वेफर्स, फ्रेंच फाईस आदि उत्पाद तैयार किए जा रहे है। स्थानीय स्तर पर विकासखंड महू के ग्राम कोदरिया एवं आसापास के क्षेत्र में आलू से आधारित लगभग 250 से 300 सीजनल प्रसंस्करण इकाईयां संचालित की जाती है, जिसमें आलू चिप्स, स्टार्च, वेफर्स, पाउडर, फ्रेंच फाईस आदि बनाने का कार्य किया जाता है।

मालवी आलू अपने बेहतरीन गुणवत्ता स्वाद और विशेषकर शुगर फ्री प्रजातियों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है, यह मध्यप्रदेश की "एक जिला-एक उत्पाद" योजना का प्रमुख हिस्सा है, इसके अलावा इंदौरी आलू का इस्तेमाल शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड्स में दिल खोलकर किया जाता है, इससे बनने वाले लोकप्रिय व्यंजन आलू चाट और पोहा, आलू बडा, आलू कचौडी, खोपरा पेटीस महत्वपूर्ण है, आलू पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है इसे दुनिया की दूसरी रोटी कहा जाता है, इसमें कार्बोहाईडेट (स्टार्च के रूप में) मुख्य ऊर्जा प्रदान करते है।

इसके अलावा आलू विटामिन C और B6 का एक अच्छा भंडार है जो इम्यूनिटी और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद है इसमें पोटेशियम और फाइबर्स भी पाये जाते है इसके अतिरिक्त अन्य खनिज मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नीाशियम और आयरन की भी थोड़ी मात्रा पाई जाती है।

जीआई टैग मिलने से इंदौरी आलू की ब्राण्ड वैल्यू बढे़गी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इनकी मांग बढ़ने की संभावना है, इसमें किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा और निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे। विशिष्ट जलवायु उपजाऊ मिट्टी और अत्याधुनिक खेती पद्धतियों से आलू को खास पहचान दिलाई है, जिसे अब जीआई टैग के रूप में मान्यता मिल गई है।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 15 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 15 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 15 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 15 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 16 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 16 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 16 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 16 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 16 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 16 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 16 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 16 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 16 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 16 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 16 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 17 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 17 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 17 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!