खबर
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म: पुलिस दबाएगी टेंटुआ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 3:56 pm
शेयर करें:
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म

जालसाज नवीन ओझा पांच दिनों के रिमांड पर

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद तीन नए पीड़ित और आए सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी के फर्जी पेपर तैयार कर कीमत से ज्यादा वैल्यूएशन बताकर लोगों को बैंकों से लोन करवाकर उन्हें ठगने वाला जालसाज नवीन ओझा पांच दिनों के रिमांड पर है।

रिमांड अवधि में पुलिस नवीन ओझा का ऐसा टेंटुआ दबाने की तैयारी में है कि वह तोते की तरह अपना जुर्म कबूलते हुए केस से जुड़े सारे फर्जी दस्तावजों का सच बताएगा। साथ ही इस पूरे खेल में उसका साथ देने वालों के नाम भी कबूलेगा।

चोलामंडलम बैंक के इस पूर्व जालसाज कर्मचारी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। केस दर्ज होने के पहले से ही खुलासा फर्स्ट इस जालसाज के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर उसकी करतूतों का खुलासा कर चुका था।

ताजा जानकारी के अनुसार खुलासा फर्स्ट में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मामले में तीन नए पीड़ित और सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है। भोलेभाले जरुरतमंद लोगों से धोखाधड़ी के खेल में बैंक अफसरों की साठगांठ भी सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच ने नवीन ओझा पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी को बचाने उसके रसूखदार करीबी क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के हस्तक्षेप के चलते अफसर उसकी किसी तरह की मदद नहीं कर सके और मुकदमा दर्ज करने के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखानी पड़ी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके द्वारा प्रताड़ित किए गए तीन और पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी नवीन ओझा, उसके भाई विशाल ओझा और चोलामंडलम बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मिलीभगत कर फर्जी तरह से पेपर तैयार कर कॉलोनी के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की हैं।

उधर, क्राइम ब्रांच ने हर्ष शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर जालसाज आरोपी नवीन ओझा को गिरफ्तार करते हुए आरोपी को कोर्ट पेश कर उसका पांच दिनों का पुलिस रिमांड मांगा है। रिमांड पर आरोपी तोते की तरह उसकी जालसाजी करतूतों का खुलासा करेगा।

न कॉलोनी बनी और न प्लॉट मिले

ओझा बंधुओं ने किसी को पांच, किसी को दस तो किसी को पंद्रह प्लॉट देने का भरोसा दिया था। प्रत्येक प्लॉट करीब 1500 वर्गफीट का बताया था। आरोपियों ने 36 महीने में कॉलोनी विकसित कर प्लॉटों का कब्जा देने की बात कही थी, लेकिन 36 महीने बीतने के बाद भी न कॉलोनी बनी और न प्लॉट मिले।

पीड़ितों ने जब धामनोद पहुंचकर जमीन की जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि जिस जमीन को कॉलोनी के लिए दिखाया गया था, उसका आरोपियों से कोई सौदा ही नहीं हुआ था और जमीन किसी किसान की निकली।

इसके बाद पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो पैसे लौटाने से इनकार कर धमकाया। दबाव बनाने के बाद चंदन के लोन खाते में 7-8 किस्तों में कुछ रकम जमा कराई गई, लेकिन पूरी रकम वापस नहीं की गई और न ही प्लॉटों का कब्जा दिया गया।

चार साल तक आश्वासन मिलने के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। खुलासा फर्स्ट में नवीन ओझा के कथित जालसाजी के खेल का खुलासा पढ़ने के बाद तीनों पीड़ित सामने आए और उन्होंने बताया कि वे भी इसी तरीके से करोड़ों रुपए के कथित खेल में फंस गए हैं।

अब नवीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने बैंक लोन से लेकर जमीन और खातों में हुए करोड़ों के लेन-देन की पूरी कड़ी खंगालने की चुनौती है।

दबाव बनाने के लिए अफसरों के साथ
जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी फरियादी लोकेंद्र पिता जानकीराम विश्वकर्मा, सांई ग्राफिक्स, जितेंद्र पिता मथुरालाल जायसवाल, नागमणि टूर्स एंड ट्रेवल्स और चंदन कुमार पिता जगदीश विश्वकर्मा, शिवशक्ति मेडिकल एजेंसी के संचालक हैं।

तीनों ने बताया व्यापार बढ़ाने के लिए उन्होंने चोलामंडलम बैंक की निपानिया ब्रांच के क्रेडिट मैनेजर केतन सांसिया और एरिया मैनेजर भूपेंद्र सिंह चौहान से संपर्क किया था।

बैंक अधिकारियों ने इनकी मुलाकात पुष्कर एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोप्राइटर जालसाज आरोपी नवीन ओझा और विशाल ओझा से करवाई थी। इसके बाद ओझा बंधुओं ने वैल्यूएशन से ज्यादा लोन पास करवाने का भरोसा दिया था।

साथ ही धामनोद में जमीन दिखाकर बताया कि यहां पर कॉलोनी विकसित की जाएगी और निवेश करने वाले ग्राहकों को कम कीमत में प्लॉट देकर बड़ा फायदा कराया जाएगा। इस झांसे में आकर पीड़ितों ने आरोपियों को रकम देना शुरू कर दी।

बताया गया कि एक पीड़ित ने करीब 2 करोड़ 21 लाख 64 हजार रुपए, दूसरे ने करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए का लोन लिया। लोन और अन्य रकम में से आरोपी नवीन ओझा और उसके सहयोगियों के खातों में अलग-अलग तारीखों पर बड़ी रकम ट्रांसफर की गई।

पीडि़तों के अनुसार लोकेंद्र से करीब 1 करोड़ 74 लाख 88 हजार रुपए, जितेंद्र से करीब 55 लाख 49 हजार रुपए तथा चंदन से 19 लाख, 12 लाख 80 हजार और 10 लाख रुपए अलग-अलग समय में लिए गए। इस तरह शिकायत में करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा की रकम आरोपियों लेकर डकार ली।

संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

3 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

7 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

11 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

16 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

17 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

25 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

31 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

44 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 1 hour ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago
गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’
Top News

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!