अब भक्तों को 30 मिनट में हो सकेंगे खजराना गणेश के दर्शन: प्रथम पूज्य का आशीर्वाद और 2026 की नई शुरुआत
Khulasa First
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930- 99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है। इसी कारण किसी नए कार्य अथवा नववर्ष की शुरुआत उनके दर्शनों के साथ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि देश-विदेश में अनगिनत भक्तों की आस्था के केंद्र शहर के खजराना गणेश के दर्शनों के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या से ही भक्तों का हुजूम उमड़ने लगता है।
खजराना मंदिर प्रबंध समिति ने पिछले वर्षों के अनुभव और भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर नववर्ष में दर्शन के लिए विशेष योजना बनाई है। इसमें भक्तों को कतार में लगने के बाद करीब 30 मिनट में खजराना गणेश के दर्शन हो सकेंगे।
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि इस बात के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं कि भक्तों को आधे घंटे में भगवान श्रीगणेश के दर्शन हो जाएं। संभावना है कि नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर नववर्ष के पहले दिन चार से पांच लाख श्रद्धालु भगवान खजराना गणेश के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। पुजारी अशोक भट्ट के अनुसार मंदिर में लगे स्थायी बैरिकेड के आगे और बैरिकेड लगाए जाएंगे ताकि दर्शकों को सुगम दर्शन हो सकें। दर्शकों की सुविधा के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
विघ्नहर्ता के द्वार से भक्त करेंगे नव वर्ष का शुभारंभ
आम तौर पर खजराना गणेश मंदिर के पट रात 12 तक खुले रहते हैं और सुबह पांच बजे फिर खोल दिए जाते हैं। पिछले समय के अनुभव और हुड़दंगी लोगों के कारण किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने इसलिए नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11 बजे तक ही भक्तों को दर्शकों का अवसर मिल सकेगा। रात की आरती में भक्त शामिल नहीं हो सकेंगे।
फूलों से की जाएगी सजावट
मंदिर समिति के अनुसार नववर्ष पर खजराना गणेश के गर्भगृह को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में भी आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। प्रबंध समिति की बैठक में इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
6 जनवरी से तिल चतुर्थी मेला
पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर के लिए तिल चतुर्थी का विशेष महत्व रहता है। इस बार यह मेला 6 से 8 जनवरी तक लगाया जाएगा। तिल चतुर्थी पर मंदिर में विशेष सजावट की जाती है।
खजराना गणेश मंदिर का इतिहास और मान्यता
खजराना गणेश मंदिर 1735 में महारानी अहिल्याबाई होलकर ने बनवाया था। इतिहास के अनुसार मुगल शासक औरंगजेब के समय खंडित होने से बचाने के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को एक कुएं में डालकर छिपा दिया गया था।
कहा जाता है कि पुजारी मंगल भट्ट को सपने में भगवान गणेश ने दर्शन देकर उसी जगह मंदिर बनाने को कहा था। देवी अहिल्या को यह बात बताई गई। उस स्थान को खोदा गया तो वैसी ही मूर्ति निकली थी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!