अब शहर के इस क्षेत्र में दूषित पानी का खतरा: नल-बोरिंग और टंकियों तक पहुंच रहा सीवरेज का पानी; रहवासी बोले- क्या दूसरा भागीरथपुरा बनने का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 36 लोगों की मौत की घटना के बाद भी शहर के दूसरे इलाकों में जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अंबिकापुरी की गली नंबर-3 में ड्रेनेज का गंदा पानी घरों के बाहर बह रहा है।
सीवरेज का रिसाव नलों, बोरिंग और पानी की टंकियों तक पहुंच रहा
रहवासियों का आरोप है कि सीवरेज का रिसाव नलों, बोरिंग और पानी की टंकियों तक पहुंच रहा है। लोग पिछले तीन साल से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा
हालात ऐसे हैं कि घरों में पानी की व्यवस्था होने के बावजूद रहवासियों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण खाना बनाने और घरेलू जरूरतों में भी इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है।
लोगों का कहना है कि पानी को साफ करने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाने के बावजूद एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ रही हैं।
रहवासियों का सवाल- क्या भागीरथपुरा जैसी घटना के बाद जागेगा प्रशासन?
अंबिकापुरी के लोगों का कहना है कि ड्रेनेज और दूषित पानी की समस्या को लेकर नगर निगम से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक कई बार शिकायत की जा चुकी है।
निगम के कर्मचारी निरीक्षण के दौरान लाइन खराब होने और उसे बदलने की जरूरत भी बता चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थायी काम नहीं हुआ।
रहवासियों को डर है कि समय रहते समस्या नहीं सुलझाई गई तो इलाके में भी भागीरथपुरा जैसे हालात बन सकते हैं।
उनका कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
खाना बनाने तक के लिए पानी का इस्तेमाल बंद
बुजुर्ग रहवासी लक्ष्मीनारायण व्यास ने बताया कि उन्हें शुगर की बीमारी है और पैरालिसिस का अटैक भी आ चुका है।
ऐसे में दूषित पानी की समस्या से उनका पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि अपनी परेशानी लेकर आखिर किस अधिकारी के पास जाएं।
रहवासी भूपेंद्र वर्मा के मुताबिक, पिछले तीन साल से पानी की समस्या को लेकर शिकायतें की जा रही हैं। पार्षद को भी कई बार बताया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि दीपावली के पहले से घर में खाना बनाने तक के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
ड्रेनेज का पानी नल की लाइन, बोरिंग और टंकी तक पहुंच जाता है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की कि इलाके में समय रहते सुधार किया जाए, ताकि इसे दूसरा भागीरथपुरा बनने से रोका जा सके।
नल, बोरिंग और टंकियों में गंदा पानी पहुंचने का आरोप
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि सीवरेज के रिसाव के कारण गंदा पानी नलों, बोरिंग और टंकियों तक पहुंच रहा है। पानी को साफ करने के लिए उसमें दवाइयां डालकर इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है, लेकिन इसके बाद भी एलर्जी की शिकायतें हो रही हैं। इलाज पर खर्च भी बढ़ रहा है।
महिलाओं के अनुसार, पानी की समस्या दूर करने के लिए तीन बार नल का काम कराया गया और बोरिंग भी सुधरवाई गई, लेकिन हालात नहीं बदले। अब घरों में पानी की व्यवस्था होने के बावजूद पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पार्षद समस्या देखने तो आते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
15 मिनट तक पानी बहाने के बाद मिलता है साफ पानी
रहवासी पुष्पकुमार ने बताया कि इलाके में कई सालों से ड्रेनेज का पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदगी के कारण बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए भेजना भी मुश्किल हो गया है।
सीवरेज का लगातार पानी आने से नलों में भी गंदा पानी पहुंचता है। उनका कहना है कि करीब 15 मिनट तक पानी सड़क पर बहाने के बाद ही कुछ साफ पानी मिल पाता है।
उन्होंने कहा कि इलाके में बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। ऐसे में दूषित पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का डर बना रहता है।
रहवासी अमित यादव ने भी सीवरेज लाइन को समस्या की मुख्य वजह बताया। उनके मुताबिक, पार्षद ने समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन गई। अब उन्हें बताया गया है कि समस्या के स्थायी समाधान में दो से तीन महीने का समय लग सकता है।
पार्षद बोले- उल्टे ढाल से डाली जाएगी नई लाइन
एमआईसी मेंबर और क्षेत्रीय पार्षद अश्विनी शुक्ल ने बताया कि इलाके में रोजाना टैंकर भेजकर सफाई कराई जा रही है।
हालांकि, समस्या का स्थायी समाधान करने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है।
उन्होंने बताया कि 60 फीट रोड पर बड़ी लाइन डाली जा चुकी है, जिसे रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास स्थित प्लांट तक ले जाया जाएगा।
एक शोरूम के पास से लाइन को अंदर तक ले जाने के काम पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
पार्षद के अनुसार, अंबिकापुरी की समस्या दूर करने के लिए अब उल्टे ढाल से नई लाइन डाली जाएगी।
इस काम पर करीब 28 से 30 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। टैंकर से सफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
तीन साल से परेशान रहवासी, अब सुरक्षित पानी की मांग
अंबिकापुरी के रहवासियों का कहना है कि वे पिछले तीन साल से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली।
भागीरथपुरा की घटना के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। रहवासियों की मांग है कि नई लाइन डालने का काम तय समयसीमा में पूरा किया जाए।
साथ ही, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक इलाके में सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को दूषित पानी के सहारे न रहना पड़े।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!