फ्री मिठाई नहीं देना भारी पड़ा बाप-बेटे को: डेयरी संचालक का गला रेता, बेटा भी लहूलुहान; 60 फीट रोड पर हिस्ट्रीशीटरों का खौफनाक हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र में 60 फीट रोड पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना में कृष्णा डेयरी के संचालक, उसके बेटे व कर्मचारी पर बदमाशों ने फ्री मिठाई नहीं देने पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया फिर पास के सैलून से उस्तरा लाकर डेयरी संचालक के गले पर वार कर दिया।
घटना 60 फीट रोड स्थित 56 दुकानों के पास स्थित कृष्णा डेयरी की है। बताया जा रहा है सुजल बारसे डेयरी पर मिठाई लेने पहुंचा और पैसे देने से इनकार किया। गाली गलौज कर चला गया। कुछ देर बाद मयंक पारखे, अंकुश बारसे, राहुल बारसे और आधा दर्जन अन्य बदमाशों के साथ लौटा और आते ही संचालक और उसके बेटे पर डंडे और हथियारों से हमला कर दिया।
विवाद बढ़ने पर सुजल बारसे पास के सैलून में घुसा और वहां से उस्तरा लाकर डेयरी संचालक मोहनलाल के गले पर वार कर दिया। खून से लथपथ मोहनलाल को छोड़कर भाग निकले। मोहनलाल गुर्जर और उनका बेटा नितिन गुर्जर व एक अन्य गंभीर घायल हैं। नितिन के सिर में गंभीर चोट है। सूचना पर एरोड्रम टीआई सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
राहगीर ले गए निजी अस्पताल
इधर घायलों को राहगीर तत्काल 60 फीट रोड स्थित एसएचके हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। टीआई तरुण भाटी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान पर चार आरोपियों की पहचान हुई है।
आए दिन फ्री में मांगते थे रबड़ी और मिठाई
घायल के परिजन गणेश गुर्जर ने आरोप लगाया आरोपी आए दिन फ्री मिठाई और रबड़ी मांगते थे। कुछ दिन पहले भी फ्री मिठाई नही देने पर दुकान में तोड़फोड़ और पथराव किया था। विवाद न बढ़ इसलिए शिकायत नहीं की थी।
शुक्रवार को भी आरोपी फ्री मिठाई मांग रहे थ। मोहनलाल को गले में गंभीर चोट आई है, नितिन के सिर और एक अन्य के हाथ-पैर में गंभीर चोट है। तीनों आईसीयू में हैं।
बदमाशों का आपराधिक इतिहास
खुलासा फर्स्ट की जांच में सामने आया मुख्य आरोपी मयंक हिस्ट्रीशीटर है और परदेशीपुरा क्षेत्र में हत्या के मामले में आरोपी रहा है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। सुजल बारसे पर आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। बताया जा रहा है सुजल ने एक साल पहले 60 फीट रोड स्थित विनोद टी स्टॉल पर पेट्रोल डालकर आगजनी को भी अंजाम दिया था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!