रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं: बाबा को सबसे पहले बांधी जाएगी राखी; भस्म आरती में लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देशभर में इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। खास बात यह है कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार भद्रा 27 अगस्त की रात ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा।
इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर की परंपरा के अनुसार सबसे पहले राजाधिराज महाकाल को राखी बांधी जाएगी, इसके बाद बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी।
27 अगस्त की रात खत्म होगी भद्रा
ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला के अनुसार पंचांग गणना में श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाने की परंपरा है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए रक्षा सूत्र बांधती हैं।
गणना के मुताबिक 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे से रात 9:25 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी, इसलिए 28 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार मध्यान्ह के आसपास रक्षा सूत्र बांधना शुभ माना जाता है। इसके अलावा प्रदोष काल में भी रक्षाबंधन मनाया जा सकता है।
सौम्य योग में मनेगा रक्षाबंधन
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार के दिन सौम्य योग के संयोग में पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार इस संयोग को शुभ माना गया है।
रक्षाबंधन पर बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती करेंगी और रक्षा सूत्र बांधेंगी। भाई भी बहन की रक्षा और सुख-समृद्धि का संकल्प लेते हुए उपहार देंगे।
महाकाल को सबसे पहले बांधी जाएगी राखी
श्रावण पूर्णिमा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधने की विशेष परंपरा है। पुजारी परिवार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान महाकाल को रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा।
इसके साथ ही बेसन और शुद्ध घी से तैयार सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को यह महाभोग अर्पित किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद लड्डू प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
वर्षों पुरानी परंपरा
महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन का यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। मान्यता है कि राजाधिराज महाकाल को सबसे पहले राखी बांधने के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व आगे बढ़ता है।
इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और विशेष भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचते हैं।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!