भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार: चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ टीआई कमल किशोर ने जहां भी मोर्चा संभाला, वहां तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ उनके नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश भी की। भागीरथपुरा चौकी प्रभारी (एसआई) रहते हुए एक साल में एनडीपीएस एक्ट की 13 कार्रवाई कर नशे के कारोबारियों में खलबली मचाकर कई रसूखदार तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो अब हीरा नगर का अतिरिक्त प्रभार मिलते ही एक के बाद एक पांच बड़ी कार्रवाई कर सात तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
खास बात यह कि पकड़े गए आरोपियों में कई पुराने अपराधी और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। अब हीरा नगर पुलिस की नजर नशे की पुड़िया बेचने वालों से आगे उन बड़े चेहरों तक है, जो शहर में ड्रग्स की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक हीरा नगर का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद टीआई कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 28 अक्टूबर को कबीटखेड़ी की हंस ग्रीन कॉलोनी के पास से योगेश उर्फ काला को 10.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ पहले से डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। 2 नवंबर को आईएसबीटी एमआर-10 क्षेत्र से रोहित उर्फ चिकना को 11.03 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई। आरोपी के खिलाफ पहले से 31 अपराध दर्ज हैं।
8 नवंबर को दीपावली की रात आईएसबीटी के पीछे एमआर-4 से रोहित उर्फ आलू को 11.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करने की फिराक में था। 10 नवंबर को बीमा अस्पताल के पीछे शिव मंदिर के पास से मोहित उर्फ मोनू उर्फ मीठा को 11.34 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया।
उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित नौ अपराध दर्ज हैं। 15 नवंबर को पांचवीं कार्रवाई में एमआर-10 ब्रिज के नीचे एमआर-4 पर बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठे पवन कटियार और हर्ष शूल को गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र महज 19 साल है। उनके पास से 12.90 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की।
अब बड़े सप्लायरों तक पहुंचने की तैयारी... जिस प्रकार कमल किशोर ने भागीरथपुरा चौकी प्रभारी रहते हुए पकड़ाए तस्करों से उनके आकाओं के नाम उगलवाकर उन्हें भी आरोपी बनाया था, ठीक उसी तरह हीरा नगर में पांच कार्रवाई के बाद पुलिस का अगला निशाना नशे की सप्लाई करने वाले बड़े तस्कर हैं।
हीरा नगर पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी लगी है। उनकी टीम अब उन सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कोशिश है कि नशा बेचने वाले छोटे तस्करों के साथ-साथ उनके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जाए।
चौकी प्रभारी रहते मचा दी थी नशे के सौदागरों में खलबली
भागीरथपुरा चौकी प्रभारी रहते हुए कमल किशोर ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया। सितंबर 2024 में पहली कार्रवाई में अंशु उर्फ कालू को 700 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में उषा काली से 149 ग्राम गांजा, तीसरी में रितिक यादव से 1 किलो 336 ग्राम गांजा, चौथी में ईश्वर से 1 किलो 30 ग्राम गांजा और पांचवीं में मनोज मिश्रा से 203 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
वर्ष 2025 में नशे के दूसरे कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा गया। अजय उर्फ अन्नू से 3.20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। देव सेंगर, कुंदन, कुबेर और अजय उर्फ अन्नू के मामले में 11.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आकाश चौहानिया से 10 ग्राम और राहुल वर्मा से 9.76 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।
यश मालवीय से 30 गोलियां अल्प्राजोलम की बरामद हुईं। इसी दौरान यशवंत चौधरी, सोनू माली और गौरव यादव को 1 किलो 473 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। इसके बाद विनायक उर्फ विनू योगी के नाम से दर्ज कार्रवाई में 12.55 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। 13वीं कार्रवाई में 14.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इस तरह भागीरथपुरा में 13 प्रकरणों में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। टीआई कमल किशोर ने भागीरथपुरा में केवल नशे के सौदागरों को पकड़ने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाए।
इसमें बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक को जोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों ने भी अभियान में भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को इस बुराई के खिलाफ एकजुट करने के प्रयास किए गए।
संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!