खबर
Top News

हादसे में मदद नहीं, ट्रैफिक नहीं संभाला: एएसआई सस्पेंड; एसीपी ऑफिस अटैच, सीपी का सख्त एक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
हादसे में मदद नहीं, ट्रैफिक नहीं संभाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क पर बढ़ती लापरवाही को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सड़क पर ड्यूटी सिर्फ नाम की नहीं, जिम्मेदारी है।

इसी संदेश के साथ कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एएसआई को सस्पेंड कर दिया, वहीं संबंधित एसीपी को ऑफिस अटैच किया है। यह कार्रवाई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में सख्त कदम मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अपने निवास की ओर जा रहे थे, तभी कृषि कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना हुई, जिससे मौके पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैफिक पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

ऐसे समय में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका सबसे अहम होती है, लेकिन मौके पर मौजूद ड्यूटी एएसआई ओमप्रकाश बैरागी ने न तो ट्रैफिक सुचारु करने की कोशिश की और न ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए।

सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त पुलिस कमिश्नर स्वयं मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ की निष्क्रियता और लापरवाही को गंभीरता से लिया। इसके बाद एएसआई ओमप्रकाश बैरागी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया, वहीं ट्रैफिक जोन-3 में पदस्थ एसीपी हिंदूसिंह मुवेल को ऑफिस अटैच किया गया।

इस कार्रवाई को इंदौर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है कि सड़क पर ड्यूटी सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं, बल्कि हादसे में घायल की मदद करना, ट्रैफिक को नियंत्रित करना और आम लोगों को राहत पहुंचाना भी पुलिस का कर्त्तव्य है।

महकमे में इसे लापरवाहों को सीधी चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था में ढिलाई, ड्यूटी में लापरवाही और मानवीय संवेदनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। अब ट्रैफिक पॉइंट्स पर तैनात स्टाफ की भूमिका की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि सड़क पर व्यवस्था और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकें।

अब जवाबदेही तय, लापरवाही
पर होगी कार्रवाई- कुल मिलाकर इंदौर की सड़कों पर सुधार के दावे तभी मजबूत होंगे, जब जिम्मेदार अफसर और स्टाफ मौके पर सक्रिय रहेंगे। सीपी की यह कार्रवाई महकमे के उन सभी कर्मचारियों के लिए सबक है, जो ड्यूटी को हलके में लेते हैं। अब इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय होगी और लापरवाही पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पाए जाने पर हुई कार्रवाई
डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी ने कहा ड्यूटी के दौरान एएसआई का सुस्त रवैया और ट्रैफिक व्यवस्था में घोर लापरवाही पाई जाने पर उसे सस्पेंड किया गया। वहीं ट्रैफिक जोन-3 में पदस्थ एसीपी हिंदूसिंह मुवेल को भी जिम्मेदारी तय करते हुए ऑफिस अटैच किया है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 10 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 11 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 11 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 11 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 11 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 11 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 11 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 11 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 11 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 12 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 12 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 12 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 12 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 12 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 12 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 12 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 12 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!