वीजा खत्म होने के बाद भी नौकरी कर था नाइजीरियन: गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पकड़ा गया; 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर क्षेत्र से पकड़ा गया नाइजीरियन युवक डॉन पेड्रो चार्लिस अपने देश नाइजीरिया पहुंच चुका है। वीजा समाप्त होने के बावजूद रह रहे इस विदेशी नागरिक को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर डिपोर्ट कर दिया गया।
हीरा नगर पुलिस ने चार्लिस को 17 फरवरी 2026 को सनसिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। करीब 10 दिन की प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद टिकट की व्यवस्था कर उसे 1 मार्च को नाइजीरिया भेज दिया गया।
गर्लफ्रेंड से मिलने आया और पकड़ा गया: जांच में सामने आया डॉन पेड्रो इंदौर की एक बीपीओ कंपनी में काम कर रहा था। कई साल पहले आया था। पुलिस को जानकारी नहीं थी। हीरा नगर पुलिस ने उसे तब पकड़ा, जब वह गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा। इंदौर में उसकी दो गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।
2023 में खत्म हो चुका था वीजा: पुलिस जांच में पता चला डॉन पेड्रो का वीजा 2023 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन उसने इसकी जानकारी किसी विभाग को नहीं दी और यहां काम करता रहा।
वीजा बढ़ाने के नाम पर ठगी:
पूछताछ में डॉन पेड्रो ने पुलिस को बताया बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने वीजा बढ़ाने के नाम पर उससे पैसे लिए थे। उसने ऑनलाइन पीडीएफ भेजी थी, लेकिन जांच में वह दस्तावेज फर्जी निकला और वीजा की अवधि नहीं बढ़ी।
थाने में अलग सेल में रखा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे थाने में अलग सेल बनाकर रखा था। विदेशी नागरिकों से संबंधित यूनिट को सूचना दी गई और सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे डिपोर्ट कर दिया गया।
पिता नाइजीरिया में पुलिस कमिश्नर
डीसीपी राजेश व्यास के निर्देश पर टीआई सुशील पटेल ने उसकी पारिवारिक जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया उसके पिता डॉन चार्ल्स नाइजीरिया के कोर्ट होसकोरच शहर में पुलिस कमिश्नर हैं।
आतंकियों के खतरे के कारण भेजा था भारत
पुलिस से बातचीत में डॉन चार्ल्स ने बताया बोकोहरम आतंकी संगठन के खतरे के कारण उन्होंने बच्चों को अलग-अलग देशों में भेजा है। डॉन पेड्रो भारत में था, जबकि उसके अन्य भाई पुर्तगाल, यूके और अन्य देशों में हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!