राजघराना संपत्ति विवाद में नया मोड़: बहनों ने इनके दावे को नकारा; अब इस दिन होगी सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सिंधिया राजघराने की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब और पेचीदा हो गया है। संपत्ति विवाद मामले में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई।
जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तीनों बुआओं वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे ने अपनी बड़ी बहन दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना के दावे का विरोध किया।
तीनों बहनों ने अदालत में बंद लिफाफे में अपना जवाब पेश करते हुए आरोप लगाया कि प्रतिमा देवी राना ने पहले संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया से अलग रहने के लिए लिखित सहमति दी थी।
अब वह उसी सहमति से पीछे हट रही हैं। उन्होंने इसे अदालत को गुमराह करने वाला कदम बताते हुए प्रतिमा देवी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
सहमति पत्र पर उठे सवाल, राजीनामा निरस्त होने की संभावना
कानूनी जानकारों के अनुसार, यदि अदालत प्रतिमा देवी के सहमति पत्र को विवादित मानती है तो आपसी सहमति से तैयार हुआ करोड़ों रुपए की संपत्ति का राजीनामा प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में पूरा समझौता निरस्त होने की संभावना बन सकती है।
फिलहाल अदालत ने सभी पक्षों को एक-दूसरे के जवाब का अध्ययन करने के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को निर्धारित की गई है।
प्रतिमा देवी की एंट्री से बढ़ी कानूनी जटिलता
सुनवाई के दौरान प्रतिमा देवी राना खुद अदालत में मौजूद रहीं। वह सिंधिया परिवार की सबसे बड़ी बेटी पद्मावती राजे की वारिस हैं। ऐसे में उनका दावा संपत्ति बंटवारे की पूरी प्रक्रिया पर असर डाल सकता है।
प्रतिमा देवी ने अदालत से मांग की है कि उन्हें मामले की कानूनी प्रक्रिया में दोबारा शामिल किया जाए और संपत्ति में उनके हिस्से के अधिकार को भी माना जाए। उनके इस कदम से पहले से चल रही समझौते की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सिंधिया राजघराने की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर वसुंधरा राजे, उषा राजे और यशोधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ सिविल सूट दायर किया था। लंबे समय तक चले कानूनी संघर्ष के बाद सभी प्रमुख पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता तैयार किया गया था।
यह माना जा रहा था कि इस समझौते के जरिए वर्षों पुराने विवाद का समाधान निकल जाएगा। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया, जब दिवंगत पद्मावती राजे की बेटियों कनिका देवी सिंह और प्रतिमा देवी राना की भूमिका को लेकर सवाल उठे।
दोनों को मामले में पक्षकार बनाया गया था, लेकिन शुरुआती सुनवाइयों में उपस्थित नहीं होने के कारण उन्हें 'एक्स पार्टी' घोषित कर दिया गया था।
हक की मांग से फंसा समझौता
समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद प्रतिमा देवी राना ने अदालत में आवेदन देकर दोबारा मामले में शामिल होने और अपने हिस्से का अधिकार मांगा।
चूंकि दिवंगत पद्मावती राजे भी संपत्ति में हिस्सेदार थीं, इसलिए उनकी बेटियों के दावे ने पूरे समझौते को कानूनी रूप से जटिल बना दिया है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अदालत में हैं और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!