चर्चित हत्याकांड में नया खुलासा: आरोपी ने पहले इस केस को खंगाला; मोबाइल की सर्च हिस्ट्री और दूसरा फोन जांच के दायरे में, पुलिस को मिले नए साक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को नए सुराग मिलने का दावा किया गया है। मुख्य आरोपी सिया गोयल के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि घटना से पहले उसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर खोजी थी।
पुलिस हिरासत में महिलाओं के साथ व्यवहार को किया सर्च
उसने यह भी सर्च किया था कि पुलिस हिरासत में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। यह जानकारी सिया के मोबाइल फोन की डिजिटल जांच के दौरान सामने आई है।
मोबाइल की फॉरेंसिक जांच जारी
पुलिस ने हाल ही में सिया को उसके घर ले जाकर तलाशी ली, जहां उसके बेडरूम से एक दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
अधिकारियों का कहना है कि इस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच जारी है। इसके अलावा, घटना से जुड़े कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ी
18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की हत्या की गई थी। मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल येरवडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, जिसे 16 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
दोनों आरोपी कोड वर्ड में करते थे बात
जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन चौधरी कथित रूप से एक मोबाइल में दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग करता था और दोनों आरोपी आपस में कथित तौर पर कोड वर्ड में बातचीत करते थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा जांच एजेंसियों से बचने के उद्देश्य से किया गया।
हत्या की योजना कई दिनों पहले बनाई
पुलिस का यह भी दावा है कि हत्या की योजना कई दिनों पहले बनाई गई थी और 14 जून को कथित तौर पर पहली कोशिश भी हुई थी, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
इसके बाद 18 जून को प्री-वेडिंग शूट के बहाने केतन को दोबारा लोहगढ़ किले ले जाया गया, जहां घटना हुई। इन दावों की जांच अभी जारी है और आरोपों का अंतिम परीक्षण अदालत में होगा।
हाथ के इशारे को आपत्तिजनक बताया
सोशल मीडिया पर घटना के रीक्रिएशन के दौरान सिया गोयल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। कुछ लोगों ने उसमें किए गए हाथ के इशारे को आपत्तिजनक बताया।
वहीं सिया के पिता ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी अपनी घायल अंगुलियां दिखा रही थी, कोई अशोभनीय इशारा नहीं कर रही थी।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!