खबर
Top News

एमपी रेरा को नया नेतृत्व: यह अध्यक्ष नियुक्त; इनको किया ट्रिब्यूनल में शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
एमपी रेरा को नया नेतृत्व

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर की निगरानी करने वाली संस्था मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (एमपी रेरा) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने रेरा में तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।

सरकार ने शैलेंद्र सिंह को रेरा का नया अध्यक्ष, संजय गुप्ता को सदस्य और रविंद्र सिंह को रेरा अपीलीय प्राधिकरण (ट्रिब्यूनल) का सदस्य नियुक्त किया है। तीनों नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन नियुक्तियों से रियल एस्टेट परियोजनाओं की निगरानी, घर खरीदारों की शिकायतों के निराकरण और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

शैलेंद्र सिंह संभालेंगे रेरा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
एमी रेरा के नए अध्यक्ष बनाए गए शैलेंद्र सिंह इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ राजस्व और शासन व्यवस्था की अच्छी समझ है।

रेरा अध्यक्ष के रूप में उनके सामने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़े विवादों का समाधान, बिल्डरों की जवाबदेही तय करना और घर खरीदारों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

संजय गुप्ता बने रेरा सदस्य
सरकार ने उज्जैन संभाग के पूर्व कमिश्नर संजय गुप्ता को रेरा सदस्य नियुक्त किया है। संजय गुप्ता के पास प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है।

रेरा सदस्य के तौर पर वे प्राधिकरण के नीतिगत और नियमित कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव से प्राधिकरण के फैसलों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संजय गुप्ता सेवानिवृत्ति के बाद सहकारिता अपीलीय ट्रिब्यूनल के चेयरमैन भी रह चुके हैं। अब रेरा में नियुक्ति के बाद सहकारिता ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष का पद रिक्त हो जाएगा, जिस पर सरकार जल्द नई नियुक्ति कर सकती है।

रविंद्र सिंह को अपीलीय प्राधिकरण में जिम्मेदारी
रिटायर्ड IAS अधिकारी रविंद्र सिंह को रेरा अपीलीय प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपीलीय प्राधिकरण में रेरा के फैसलों के खिलाफ दायर अपीलों की सुनवाई की जाती है।

ऐसे में इस पद पर प्रशासनिक और कानूनी अनुभव रखने वाले अधिकारी की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रविंद्र सिंह की जिम्मेदारी रेरा के आदेशों से जुड़े विवादों और अपीलों की सुनवाई में सहयोग करना होगी।

रियल एस्टेट क्षेत्र में निगरानी होगी मजबूत
एमपी रेरा में इन तीनों नियुक्तियों को रियल एस्टेट क्षेत्र में नियामकीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई टीम के गठन से प्राधिकरण में लंबित मामलों के निपटारे और उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

6 minutes ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

16 minutes ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

20 minutes ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

26 minutes ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

31 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

36 minutes ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

38 minutes ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

44 minutes ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 1 hour ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 1 hour ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 1 hour ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 1 hour ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 1 hour ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 1 hour ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 1 hour ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 1 hour ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!