लव जिहाद की नई साजिश: आरोपियों में महिलाएं भी शामिल; पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सितंबर माह में खुलासा फर्स्ट द्वारा यह सनसनीखेज खुलासा किया गया था कि लव जिहाद से जुड़े गिरोह अब स्कूल-कॉलेज की युवतियों के बजाय विधवा महिलाओं को अपना आसान शिकार बना रहे हैं। उस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन अब इस पूरे मामले में एक और नई बात सामने आई है कि यह केवल पुरुषों तक सीमित साजिश नहीं रही, बल्कि कुछ महिलाएं भी इस मानसिकता का खुलकर साथ देती नजर आ रही हैं।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसने कुछ समय पहले दोस्ती कर अपनी पहचान छुपाने वाले युवक महफूज खान पिता अम्मू खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया था, जिसके बाद जेल से कई बार उससे मुलाकात करने वाले व्यक्तियों के माध्यम से भी आरोपी ने पीड़िता को जान से खत्म करने की धमकी दी थी,
लेकिन जब वह धमकी से नहीं डरी तो आरोपी ने कुछ दिनों से उसकी परिचित महिलाओं राबिया पति अमानउल रहमान, अलफिया व नाजिया निवासी तंजीम नगर को भेजकर पहले रुपये लेकर समझौते के लिए दबाव बनवाया, जिससे बात नहीं बनी तो पीड़िता के साथ कल तीनों महिलाओं ने मारपीट कर डाली, जिसके बाद पीड़िता ने तीनों महिलाओं के खिलाफ खजराना थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
दो बार जमानत निरस्त
अधिवक्ता प्रशांत वर्मा ने बताया पीड़िता की आपबीती पर दो बार महफूज की जमानत निरस्त कराई। आरोपी जेल से पीड़िता के साथ एक गवाह को समझौते के लिए धमका रहा है।
इससे कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। पहले दर्ज हुआ था प्रकरण... महफूज ने कुछ समय पहले इलाके की एक विधवा महिला को जाल में फंसाया था।
पीड़िता ने बताया कि पति के निधन के बाद वह क्षेत्र में रहते हुए कैटरिंग का काम करती है। शादी के कुछ साल बाद पति की मौत हो गई थी, उसका एक वर्षीय बेटा है। पति के निधन के बाद वह कैटरिंग का काम करती थी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!