पुराने कपड़ों के अंदर पहन लिए थे नए कपड़े: कैसे पकड़े गए चोर; फैशन फैक्ट्री के चेंजिंग रूम में क्या किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित रिलायंस फैशन फैक्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है। यहां गेट पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को नए कपड़े चोरी कर बाहर ले जाते हुए पकड़ा गया।
मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंपा
डिपार्टमेंट मैनेजर ने दोनों को मौके पर ही पकड़कर द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर करीब 32 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
युवकों की हुई पहचान
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान रामराज पुत्र घनश्याम मीणा, निवासी ग्राम पिलोदा, तहसील बजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) और राहुल पुत्र धर्मराज मीणा के रूप में हुई है।
कपड़े खरीदने के बहाने पहुंचे थे
फैक्ट्री मैनेजर रवीन्द्र मौर्य ने बताया कि रविवार दोपहर दोनों युवक कपड़े खरीदने के बहाने आउटलेट पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गए, जहां उन्होंने नए कपड़ों के टैग निकाल दिए और उन्हें पहन लिया।
पुराने कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे
युवक नए कपड़ों के ऊपर अपने पुराने कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे। इसी दौरान गेट पर लगे सिक्योरिटी सिस्टम की मशीन बज गई, जिससे गार्ड को शक हुआ।
तलाशी ली तो आंखें खुली रह गईं
तलाशी लेने पर पाया गया कि दोनों युवकों ने पेंट के अंदर तीन जींस और शर्ट के अंदर सात शर्ट पहन रखी थीं। इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
पांच माह पहले भी की थी चोरी
उल्लेखनीय है कि ये वही युवक हैं, जिन्होंने पांच माह पहले भी इसी फैक्ट्री से चोरी की थी। शहर में रहे उनके गांव के आईपीएस अधिकारी ने उन्हें बगैर कार्रवाई छुड़वा दिया था।
संबंधित समाचार

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!