खंडवा तक 454 हेक्टेयर जमीन पर नई ब्रॉडगेज लाइन: मालवा-निमाड़ के विकास में तेजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खंडवा के लिए 454 हेक्टेयर जमीन पर नई ब्रॉडगेज रेललाइन बिछेगी जिससे मालवा और निमाड़ दोनों क्षेत्रों के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। वन और पर्यावरण मंत्रालय ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। खास बात ये कि 20 किमी क्षेत्र में 15 सुरंगें भी बनाई जाएंगी।
यह रेल परियोजना इंदौर सहित पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए अहम मानी जा रही है। परियोजना के तहत 10 मार्च से 9 जून के बीच निर्माण कार्य शुरू करने की अस्थायी अनुमति दी गई है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि वन भूमि उपयोग से जुड़ी आवश्यक सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
परियोजना के लिए करीब 454 हैक्टेयर वनभूमि का उपयोग किया जाएगा। रेल लाइन बिछाने से पहले लगभग 1 लाख 34 हजार पेड़ों की कटाई की जाएगी। कुल 1 लाख 51 हजार पेड़ों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से करीब 17 हजार पेड़ों को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है।
पुरानी रेल लाइन हटाने पर भी विचार
अक्टूबर 2025 में इंदौर वनमंडल ने इस परियोजना से जुड़ी फाइल भोपाल मुख्यालय भेजी थी। इसके बाद रीजनल इन्वायरमेंट कमेटी (आरईसी) ने रेलवे से यह भी पूछा है कि यदि पुरानी रेल लाइन आगे उपयोग में नहीं आएगी तो उसे हटाकर जमीन वन विभाग को वापस सौंप दी जाए। साथ ही रेलवे को ग्रीन रेलवे कॉरिडोर प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खास बात ये है कि 20 किमी के हिस्से में 16 सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। बेड़िया से बेका के बीच 4.1 किमी, चोरल से मुख्तियार बलवाड़ा के बीच करीब 2.2 किमी, राजपुर के पास करीब 1.6 किमी लंबी सुरंग बनेगी। इसके अलावा, करीब 12.1 किमी क्षेत्र में 13 छोटी सुरंगें भी बनाई जाएंगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!