नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पश्चिम चंपारण।
नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिम चंपारण में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। वाल्मीकि नगर के संवेदनशील और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रही हैं और जरूरत के मुताबिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
चकदहवा से लोगों को सुरक्षित निकाला
अंचलाधिकारी वसीम अकरम के मुताबिक, बुधवार शाम तक चकदहवा क्षेत्र के निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में विशेष टीमें तैनात की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
1500 लोगों के लिए सामुदायिक रसोई
बाढ़ से विस्थापित परिवारों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भेडियारी स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक रसोई केंद्र बनाया गया है। यहां करीब 1500 लोगों के लिए नियमित भोजन तैयार कर वितरित किया जा रहा है।
निचले इलाकों पर प्रशासन की नजर
चकदहवा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को चौबीसों घंटे फील्ड में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी निचले इलाकों से निकलकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
एसडीआरएफ के बाद एनडीआरएफ भी पहुंची
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है। बगहा में एसडीआरएफ की टीम पहले से तैनात है, जबकि एनडीआरएफ की विशेष टीम भी बेतिया से बगहा पहुंच गई है। प्रशासन का फोकस फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालने, भोजन उपलब्ध कराने और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखने पर है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!