खबर
Top News

पानी की सप्लाय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सिंघल: निगमायुक्त ने अधिकारियों को दी चेतावनी शहर में साफ व पर्याप्त पानी सप्लाय हो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
पानी की सप्लाय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सिंघल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी के दिनों में शहर में समुचित पानी की सप्लाय होती रहे इसके लिए अधिकारी बेहतर कार्ययोजना बनाएं। इसके साथ ही जहां जलप्रदाय लाइन से जल वितरण नहीं हो रहा है वहां टैंकर से जलप्रदाय किया जाए। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर लगने वाले वॉटर टैंकरों का आकलन कर टैंकरों की संख्या बताएं, जिससे किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सिटी बस में अधिकारियों की बैठक लेकर जलप्रदाय सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें एवं इंदौर एप 311 पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जल सुनवाई और जनसुनवाई में मिलने वाली शिकायतों का समयसीमा में निराकरण किया जाए।

इस मौके पर निगमायुक्त ने गर्मी के मौसम में शहर में पानी की सप्लाय को लेकर नर्मदा प्रोजेक्ट के अधिकारियो को कड़ी हिदायत दी। निगमायुक्त ने कहा कि पानी की टंकी से जहां भी पानी पहुंचता है वहां समुचित व साफ पानी पहुंचे। इसके अलावा जहां पानी की टंकी से पानी सप्लाय नहीं हो रहा है उन स्थानों की जानकारी एकत्रित कर वहां कितने टैंकरों से पानी सप्लाय होगा इसकी जानकारी दर्ज कराएं। जिससे टैकरों का इंतजाम किया जा सके और पानी की समस्या न हो।

हाइड्रेंट को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाए रखें
निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि प्रत्येक वार्ड में स्थापित हाइड्रेंट बेहतर कार्य करें इसके लिए सतत निगरानी रखें। हाइड्रेंट को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाए रखने के लिए जरूरी कार्य किए जाएं। निगमायुक्त ने पेयजल की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल टंकियों एवं जल प्रदाय लाइनों में नियमित एवं प्रभावी क्लोरीनेशन कार्य करने के निर्देश दिए।

यदि किसी भी क्षेत्र से क्लोरीनेशन के सैंपल फेल पाए जाते हैं तो आवश्यक सुधार करे और सुधार तत्काल करने के बाद पुन: सैंपलिंग (री-सैंपल) की कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

सार्वजनिक भूमि का चिह्नांकन किया जाए
निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न जोन एवं वार्डों में हॉकर्स जोन के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में उपयुक्त शासकीय भूमि या सार्वजनिक भूमि का चिह्नांकन किया जाए। इससे एक ओर जहां स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, वहीं नागरिकों को सुविधा के साथ शहर की यातायात एवं सौंदर्यीकरण व्यवस्था में भी सुधार होगा।

संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

13 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

22 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

24 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

31 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

37 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!