स्वच्छता व्यवस्था की मॉनिटरिंग में लापरवाही पड़ी महंगी: लोकेशन गायब तो वेतन कटौती तय; 11 झोनल अधिकारी समेत 71 निगम अफसरों पर गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता व्यवस्था की मॉनिटरिंग में लापरवाही अब महंगी पड़ने लगी है। इंदौर नगर निगम में सुबह के निरीक्षण के दौरान लोकेशन अपडेट नहीं देने वाले 11 झोनल अधिकारियों सहित कुल 71 अफसरों पर कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साफ संकेत है कि अब सिर्फ कागजी ड्यूटी नहीं, जमीनी उपस्थिति भी जरूरी है।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह-सुबह निरीक्षण के लिए तैनात किए गए अधिकारियों में से कई न तो मौके पर पहुंचे और न ही कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन की जानकारी दी।
कंट्रोल रूम से मिले रिकॉर्ड के आधार पर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने 11 झोनल अधिकारियों और 61 उपयंत्रियों के वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए। कुल मिलाकर 71 अधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल, हाल ही में हुई बैठक में कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि हर वार्ड में सुबह निरीक्षण करें, कंट्रोल रूम पर अपनी लोकेशन अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, दिनभर के दौरे की जानकारी नियमित रूप से साझा करें और यह व्यवस्था स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए लागू की गई थी, क्योंकि बाहरी टीमें शहर का निरीक्षण करने आने वाली हैं।
निर्देशों के बावजूद कई अधिकारी न तो फील्ड में नजर आए और न ही उन्होंने अपनी लोकेशन साझा की। कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड में उनकी अनुपस्थिति साफ दर्ज हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों का 8 से लेकर 10-12 दिनों तक का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर झोनल अधिकारियों से लेकर उपयंत्रियों तक पर एक साथ कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई की जद में आने वालों में झोनल अधिकारी पलाश पंडित, वैदिक चौहान, आकाश जारवाल, शुभम पटेल, सौरभ सुमैया, राहुल शर्मा, आशीष राठौर, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे सहित कई उपयंत्री शामिल हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई को स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि अब केवल कागजों में मौजूदगी दिखाना पर्याप्त नहीं होगा। फील्ड में सक्रियता और जवाबदेही तय की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!