खबर
Top News

नीट की परीक्षा आज: 57 केंद्रों में 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे एक्जाम; पूरे जिले में प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
नीट की परीक्षा आज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज होने वाली नीट की दोबारा परीक्षा के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। सभी 57 केंद्रों तक 23,089 परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी तमाम व्यवस्थाएं की है। एक तरह से आज नीट परीक्षार्थी सबसे वीआईपी हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों के लिए होगी परिवहन सुविधा - कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्षों की तरह परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की गई है।

कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की मदद ली जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आज योग दिवस के कार्यक्रमों के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई बाधा न हो।

पुलिस कप्तान ने ली बैठक - पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने कल वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने परीक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा बताते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल 57 परीक्षा केंद्रों में से 47 शहर में हैं।

प्रत्येक छह केंद्रों पर एसीपी स्तर का अधिकारी नोडल प्रभारी नियुक्त- सभी केंद्रों की निगरानी के लिए प्रत्येक छह केंद्रों पर एक एसीपी स्तर के अधिकारी को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं सभी केंद्रों पर एसआई या एएसआई स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी
संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था भी की गई है। पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक मशीन, जैमर और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की मॉनिटरिंग करने तथा होटल, लॉज और पीजी में ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी मुस्तैद
परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा। स्टेटिक और पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगी।

लक्ष्मीबाई नगर, पार्क रोड और छोटी ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के साथ सरवटे, गंगवाल, नायता मुंडला और जिंसी बस स्टैंड पर यातायात सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी... यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049107620 भी जारी किया गया है। परीक्षा अवधि में किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली या ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं होगी ताकि यातायात प्रभावित न हो।

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश ... एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र में केवल प्रवेश पत्र, एक पोस्टकार्ड आकार का फोटो, एक पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। लेकिन वे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन-पेंसिल तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।

संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित
Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

about 1 hour ago
तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल
Top News

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

about 1 hour ago
स्कूल निरीक्षण पर बवाल
Top News

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

about 1 hour ago
पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
Top News

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

about 2 hours ago
पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला
Indore

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

about 2 hours ago
साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

about 2 hours ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

about 3 hours ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

about 3 hours ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 3 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 3 hours ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 4 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 5 hours ago
फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल
Indore

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

about 5 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 5 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 5 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 6 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 6 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 7 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!