नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल किया सस्ता: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर; सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं घटाए दाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश की प्रमुख निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल पर ₹5 प्रति लीटर और डीजल पर ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कीमतों में कमी के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹119.79 प्रति लीटर और डीजल ₹102.57 प्रति लीटर हो गया है।
कंपनी का यह फैसला ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेल सस्ता होने का लाभ अब उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
कच्चे तेल में गिरावट से मिली राहत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत घटकर लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इससे पहले अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं। अब भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद वैश्विक बाजार में कीमतों में नरमी आई है, जिसका असर ईंधन की खुदरा कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है।
देशभर के 7 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू नई दरें
नायरा एनर्जी के देशभर में 7 हजार से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। कंपनी ने सभी आउटलेट्स पर नई कीमतें लागू कर दी हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में लगने वाले स्थानीय कर (लोकल टैक्स) और वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) की दरें अलग होने के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में नहीं किया बदलाव
जहां एक ओर नायरा एनर्जी ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन कंपनियों की ओर से पहले की दरें ही लागू हैं।
मई में सरकारी कंपनियों ने बढ़ाए थे दाम
इससे पहले मई माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा पर इन्हीं तीन सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं पर सरकारी कंपनियों की मूल्य नीति का व्यापक प्रभाव पड़ता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!