नर्मदा पाइपलाइन फटी: सड़कें बनीं तालाब; घरों में भरा पानी, जाम में फंसी गाड़ियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के 11 नंबर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नर्मदा जल आपूर्ति लाइन अचानक फट गई। तेज प्रेशर के कारण पाइपलाइन से करीब 20 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा निकल पड़ा।
इलाके की सप्लाई प्रभावित
इस घटना में न सिर्फ लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, बल्कि आसपास के घरों और सड़कों में भी पानी भर गया। 10 नंबर और 11 नंबर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति मुख्य रूप से नर्मदा पाइपलाइन से की जाती है।
शनिवार को भी नियमित रूप से पानी सप्लाई की जा रही थी। इसी दौरान फ्रैक्चर अस्पताल के पास पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गई, जिससे कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई।
आसपास के घरों में पानी घुस गया
स्थानीय रहवासियों के अनुसार, पाइप फूटते ही तेज आवाज के साथ पानी उछलने लगा और आसपास के कई घरों में पानी घुस गया।
सुधार कार्य शुरू किया
नर्मदा पाइपलाइन किस कारण से फटी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब एक घंटे तक पानी लगातार बहता रहा, जिसके बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पाइपलाइन फटी, वहां निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर काम कर रहे थे, जिससे पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सड़क बनी तालाब
पाइपलाइन फूटने के बाद 10 नंबर से 11 नंबर की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। हालात ऐसे हो गए कि सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। कई वाहन पानी में फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब पानी का प्रेशर कम हुआ, तब जाकर आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
नगर निगम जुटा सुधार कार्य में
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम तेजी से किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जिम्मेदार कारणों की जांच भी की जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!