शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ नायडू का तबादला: कोर्ट में जीत और राजनीतिक पहुंच से डरी सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासन के पंजीयन विभाग ने अनेक अधिकारियों के तबादले किए, लेकिन इंदौर के वरिष्ठ जिला पंजीयक अंबरीश नायडू का तबादला नहीं किया जा सका। सात बार तबादला आदेश जारी किए गए, लेकिन एक भी सूची में उनका नाम नहीं आया।
पूर्व में तबादला आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट से राहत पा चुके नायडू की राजनीतिक पहुंच अच्छी है, ऐसे में माना जा रहा है कि शायद इसीलिए सरकार डर गई और उन्हें यथावत रखा गया है। हालांकि उनकी समकक्ष मंजुलता पटेल को उज्जैन भेज दिया गया।
पंजीयन विभाग वित्त विभाग के अधीन आता है। विभाग ने 16 जून की रात्रि में एक के बाद एक सात तबादला सूची जारी की और कई तबादले किए, लेकिन नायडू का नाम सभी सूची से दूर रखा गया।
वरिष्ठ जिला पंजीयकों, जिला पंजीयकों, वरिष्ठ उप पंजीयकों और उप पंजीयकों को इधर से उधर कर दिया गया। इनमें इंदौर-1 में एक साल से पदस्थ वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजुलता पटेल को उज्जैन भेज दिया गया।
उनकी जगह रायसेन से रजनेश सोलंकी को लाया गया है। उज्जैन की वरिष्ठ जिला पंजीयक ऋतुंभरा द्विवेदी रतलाम भेज दी गईं, लेकिन तमाम विवादों और जांच में घिरे वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अंबरीश नायडू को इंदौर में ही रखा गया है।
करोड़ों की राजस्व चोरी में हाई कोर्ट से मिली राहत
विवादित रजिस्ट्री मामले में ईओडब्ल्यू इंदौर ने नायडू पर एफआईआर दर्ज की है। इस केस में प्रशासन की जांच में भी करोड़ों की राजस्व चोरी होने की बात कही गई थी। बाद में, इस मामले में नायडू हाई कोर्ट गए और जांच पर रोक लग गई।
बीते साल उनका तबादला इंदौर से कर दिया गया था, जिसे लेकर वे हाई कोर्ट पहुंचे और आदेश रद्द करवा लिया। इस मामले में शासन से उनके लगातार विवाद चल रहे थे और भोपाल स्तर पर नाराजगी भी बताई जा रही थी।
सूत्र बताते हैं कि नायडू राजनीतिक रूप से काफी मजबूत हैं। हाई कोर्ट में भी सरकार एक बार नायडू से तबादला विवाद में हार चुकी है। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से उनका नाम तबादला सूची में आने से बच गया।
इस तरह जारी हुए तबादला आदेश
पहले आदेश के बाद दूसरा तबादला उपपंजीयकों का होकर प्रशासकीय आधार पर था। इसमें हरजीत ठाकुर खरगोन से इंदौर-1 आए, जबकि ज्योति रावत इंदौर-3 से खरगोन जिले के महेश्वर भेजी गईं। रामभरोसे चौरे नर्मदापुरम से इंदौर के सांवेर भेजे गए हैं।
गिरीश चौरसिया देवास जिले के सोनकच्छ से इंदौर-1 तो गरिमा चौहान महेश्वर से इंदौर-3 आ गईं। तीसरा आदेश उन उपपंजीयकों का था, जो अपने खर्च पर तबादला चाहते थे। चौथे तबादले प्रभारी वरिष्ठ उप पंजीयकों के थे और वो भी अपने खर्च पर थे।
इसमें नीता तंवर को देपालपुर से सांवेर भेजा गया है। पांचवां तबादला आदेश प्रभारी वरिष्ठ उप पंजीयकों का था, जो प्रशासकीय कार्य सुविधा के तहत हुआ। इसमें प्रदीप सोरते सांवेर से देपालपुर पहुंचाए गए।
छठा तबादला आदेश जिला पंजीयक स्तर का था, जो प्रशासकीय आधार पर हुआ। वहीं सातवां तबादला आदेश जिला पंजीयक स्तर का रहा, जो अपने खर्च पर होने वाला था।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!