सुपर कॉरिडोर पर बनेगा ‘नगर वन': 100 एकड़ में रोपे जाएंगे लाखों पौधे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरिडोर स्थित बोहरा कॉलोनी में कल 21 हजार पौधों के रोपण के साथ इंदौर के बड़े हरित अभियान की शुरुआत हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साधु-संतों की मौजूदगी और बटुकों के शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण किया। अभियान के तहत शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पौधारोपण धरती मां की रक्षा का महोत्सव है। एक पेड़ जहरीली गैसों को सोखकर प्राणवायु देता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि इंदौर में पहले भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया है और अब इसी क्रम में सुपर कॉरिडोर पर सघन हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। सुपर कॉरिडोर की बोहरा कॉलोनी में वन विभाग की करीब 100 एकड़ जमीन पर ‘नगर वन’ विकसित किया जाएगा।
यहां लाखों पौधे लगाए जाएंगे। क्षेत्र में मौजूद तालाब का विस्तार कर वर्षा जल संग्रहण के साथ बोटिंग की सुविधा भी विकसित करने की योजना है। फलदार पौधों के रोपण से प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
विजयवर्गीय ने बताया कि नगर वन के विकास के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भविष्य में यह क्षेत्र इंदौर के लिए ऑक्सीजन जोन और प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
5 सितंबर को दतूनी पहाड़ी पर महा अभियान
मंत्री ने बताया कि 5 सितंबर को दतूनी पहाड़ी पर भी महा पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। यहां भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उनका लक्ष्य इंदौर को स्वच्छ के साथ-साथ अधिक से अधिक हरित बनाना है।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से शुरू हुआ यह संकल्प निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, राजेंद्र राठौर, वीरेंद्र व्यास सहित संत रामगोपाल दास महाराज, पवन दास महाराज, पवनानंदजी महाराज, चैतन्य स्वरूपजी महाराज, राधे-राधे बाबा, रामचरणजी महाराज, रामायणी महाराज समेत बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे। हंसदास मठ, विद्याधाम और राम मंदिर पंचकुइया के बटुकों ने मंत्रोच्चार किया।
संबंधित समाचार

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!