नामांतरण घोटाला: आधी रात में खातों में बदले मालिकों के नाम; इतने अफसर-कर्मचारियों को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के संपत्तिकर रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच 370 संपत्तिकर खातों में मालिकों के नाम बदल दिए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये बदलाव रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच किए गए और इसके लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की आधिकारिक लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया गया।
दो अधिकारियों की आईडी से बदले गए रिकॉर्ड
जांच में सामने आया कि उपायुक्त केशव सगर की आधिकारिक आईडी से 341 और उपायुक्त प्रदीप जैन की आईडी से 29 संपत्तिकर खातों में बदलाव किए गए। कई मामलों में मूल संपत्ति मालिकों की जगह दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने दोनों उपायुक्तों के अलावा मुख्यालय के एआरओ अजीम खान, मयूर पाटील सहित कुल 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
तीन महीने बाद खुली गड़बड़ी
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक राजस्व अधिकारी को दो संपत्तिकर खातों में संदिग्ध बदलाव नजर आए। इसके बाद रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की गई, जिसमें जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 370 खातों में नाम बदलने की पुष्टि हुई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारियों की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर रिकॉर्ड में बदलाव किए।
आईपी एड्रेस से होगी असली आरोपी की पहचान
नगर निगम ने ई-नगर पालिका पोर्टल से लॉगिन का तकनीकी रिकॉर्ड और आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि रिकॉर्ड में बदलाव नगर निगम कार्यालय के कंप्यूटर से किए गए या किसी बाहरी सिस्टम से।
स्वामित्व विवाद और कानूनी जोखिम बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों के अनुसार, संपत्तिकर रिकॉर्ड किसी संपत्ति के स्वामित्व और राजस्व वसूली का महत्वपूर्ण आधार होता है। ऐसे में रिकॉर्ड में नाम बदलने से भविष्य में स्वामित्व विवाद, कानूनी दावे और संपत्ति संबंधी मामलों में गलत लाभ मिलने की आशंका बढ़ सकती है।
प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इन बदलावों का उद्देश्य नामांतरण शुल्क से बचना, अवैध संपत्तियों को वैध दिखाना या विवादित संपत्तियों में किसी पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाना तो नहीं था।
इन बिंदुओं पर जांच जारी
370 खातों में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?
रिकॉर्ड में बदलाव निगम कार्यालय से किए गए या बाहर से?
जिन लोगों के नाम जोड़े गए, उनका संपत्तियों से क्या संबंध है?
क्या इसके बदले किसी कर्मचारी ने आर्थिक लाभ लिया?
अधिकारियों की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग हुआ या उनकी जानकारी में बदलाव किए गए?
अपर आयुक्त बोले- होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम के अपर आयुक्त (राजस्व) आकाश सिंह ने कहा कि पूरे मामले की तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!