7 साल की बच्ची की हत्या: खेत के गड्ढे में मिला शव; हाथ बंधे थे, देर रात हुई थी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुआ के बेटे की शादी में भात देने आई 7 वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में बने गुफानुमा गड्ढे में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
दोनों हाथ बंधे हुए थे
घटना रामलाल पुरा गांव की है, जो चिन्नौनी थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार बच्ची के दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल दुष्कर्म जैसी आशंका से इंकार किया गया है।
लोग देर रात तक जागते रहे
जानकारी के मुताबिक, इटोरा गांव निवासी बलराम जाटव अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने रामलाल पुरा पहुंचे थे। बुधवार रात भात कार्यक्रम और भोजन के बाद परिवार के लोग देर रात तक जागते रहे। रात करीब तीन बजे के बाद सभी सो गए।
गांव के लोग बच्ची की तलाश में जुट गए
सुबह करीब पांच बजे बलराम की नींद खुली तो उनकी सात साल की बेटी तनू खाट पर नहीं मिली। पहले परिवार को लगा कि वह मां के पास होगी, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि बच्ची कहीं नहीं है। इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और परिजन सहित गांव के लोग बच्ची की तलाश में जुट गए।
पैर बाहर निकला देखा
करीब सुबह 11 बजे गांव के बाहर बकरी चरा रहे कुछ लड़कों ने खेत की मेढ़ में बने गड्ढे से एक पैर बाहर निकला देखा। पहले उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति आराम कर रहा है, लेकिन पास जाकर देखा तो वह बच्ची का शव था। शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
जल्द मामले का होगा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही चिन्नौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द मामले का खुलासा होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!