खबर
Top News

निगमकर्मी बना जीवन रक्षक: कचरा गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को आया हार्ट अटैक; साथी ने CPR देकर बचाई जान

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 12:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी में ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से चालक संजय हिरवे की हालत गंभीर हो गई। वह वाहन में ही बेसुध होकर गिर पड़े। साथ मौजूद निगम कर्मचारी आरिश भुवेल ने बिना घबराए तत्काल CPR देना शुरू किया और अस्पताल पहुंचने तक लगातार उनकी मदद करता रहा।

समय पर मिली इस सहायता से संजय की जान बच गई। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गौपुर चौराहे के पास अचानक बिगड़ी तबीयत
घटना शुक्रवार को गौपुर चौराहे के पास की है। संजय हिरवे रोज की तरह कचरा संग्रहण वाहन लेकर ड्यूटी पर निकले थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही देर में वे बेसुध होकर वाहन में गिर पड़े। साथ मौजूद आरिश ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तत्काल वाहन रुकवाकर संजय को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू कर दिया।

क्लीनिक से अस्पताल तक देता रहा CPR
संजय को सबसे पहले नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उन्हें तत्काल बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद निगम की गाड़ी से ही संजय को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान आरिश पूरे रास्ते उन्हें CPR देता रहा। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

डॉक्टरों ने बताया शुरुआती मिनट बेहद अहम
चिकित्सकों के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जरूरत पड़ने पर सही तरीके से और समय पर CPR मिलने से मरीज के बचने की संभावना बढ़ सकती है। नगर निगम कर्मचारियों ने आरिश की तत्परता और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उसने जिस तरह बिना घबराए अपने साथी की मदद की, वह प्रेरणादायक है।

इलाज के बाद संजय को मिली छुट्टी
अस्पताल में उपचार के बाद संजय हिरवे की हालत में गातार सुधार हुआ। शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस घटना ने एक बार फिर आपात स्थिति में CPR की जानकारी और समय पर मदद के महत्व को सामने रखा है।

संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
Madhya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ:सुनाई दो भाइयों की दर्दनाक कहानी

4 minutes ago
मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत
Top News

मांजलपुर सीट पर BJP की बड़ी जीत:कांग्रेस प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

17 minutes ago
दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार
Top News

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार:12वें राउंड के बाद इतने वोटों से आगे; कार्यालय में जश्न शुरू

34 minutes ago
सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल
Top News

सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल:चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़

42 minutes ago
कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे
Top News

कॉम्बिंग गश्त में दो ड्रग तस्कर दबोचे:लाखों की ब्राउन शुगर और गांजा जब्त

about 1 hour ago
दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान
Top News

दतिया उपचुनाव पर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान:बोले- कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी; भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

about 1 hour ago
पुलिस की मुनादी
Top News

पुलिस की मुनादी:अब शहर में दिखे तो सीधे भेज देंगे जेल; जिलाबदर बदमाशों के घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर सुनाया आदेश

about 1 hour ago
‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट
Top News

‘पुलिस वाला हूं’ कहकर बीच सड़क पर बजरंग दल कार्यकर्ता से की मारपीट:पहले हॉर्न बजाया; फिर बुलेट के आगे गाड़ी अड़ाकर की पिटाई

about 1 hour ago
एक ही रात... पांच मौतें
Top News

एक ही रात... पांच मौतें:परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

about 1 hour ago
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न
Top News

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न:PCC दफ्तर में बंटी मिठाई; लगे नारे

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा
Top News

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

about 1 hour ago
तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन
Top News

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

about 1 hour ago
आज निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी
Religion

आज निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी:1100 बटुकों के वैदिक उद्घोष से होगा शुभारंभ

about 2 hours ago
शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी
Top News

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

about 2 hours ago
राजा-सोनम मामले में नया विवाद
Top News

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

about 2 hours ago
आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा
Indore

आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा

about 2 hours ago
सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

about 2 hours ago
ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया
Top News

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

about 2 hours ago
दतिया उपचुनाव परिणाम
Top News

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे

about 2 hours ago
तो क्या सर्टिफिकेट दे दें
Indore

तो क्या सर्टिफिकेट दे दें:पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!