मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला: जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार सुबह भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
कार्रवाई के दौरान एक महिला अभिभाषक जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं और निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उनके साथ एक अन्य वकील और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी कार्रवाई रोकने की मांग की।
महिला वकील का कहना था कि उन्होंने इस कार्रवाई के संबंध में याचिका दायर की है और मामले में बुधवार दोपहर सुनवाई होनी है।
ऐसे में सुनवाई से पहले मकान तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। इसको लेकर निगम और प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी काफी देर तक बहस हुई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में उन्हें समझाकर एक ओर किया गया और निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी।
पहले भी विरोध के चलते लौट गई थी निगम की टीम
बताया जा रहा है कि निगम का अमला इससे पहले भी इन मकानों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था। उस समय रहवासियों और अन्य लोगों के विरोध के चलते स्थिति बिगड़ गई थी और टीम को बिना पूरी कार्रवाई किए लौटना पड़ा था।
पिछली कार्रवाई के दौरान भी यहां काफी हंगामा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, कुछ महिलाओं ने विरोध में पेड़ पर चढ़ने और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने जैसी स्थिति पैदा कर दी थी।
विवाद बढ़ने के बाद निगम की टीम कुछ हिस्से हटाकर वापस लौट गई थी। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार निगम, प्रशासन और पुलिस का बड़ा दल मौके पर पहुंचा था।
चार जेसीबी के साथ पहुंचा निगम का अमला
बुधवार सुबह पुलिस बल के साथ नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने एक ओर किया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाला। इसके बाद चार जेसीबी मशीनों की मदद से मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों की ओर से लगातार विरोध किया जाता रहा, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।
अन्नपूर्णा और झूलेलाल मंदिर के बीच का रास्ता होगा चौड़ा
अधिकारियों के मुताबिक, अन्नपूर्णा मंदिर और झूलेलाल मंदिर की जमीन के बीच मौजूद रास्ते पर लंबे समय से कई मकान और झोपड़ियां बनी हुई थीं। इस क्षेत्र में सड़क को चौड़ा करने की योजना है।
बताया गया कि सड़क चौड़ी होने से बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसी निर्माण कार्य के लिए सड़क की जद में आ रहे मकानों को हटाया जा रहा है।
मकानों के अंदर मिलीं बीमार और बुजुर्ग महिलाएं
इस बार कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने विशेष सावधानी बरती। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि मकान तोड़ने से पहले सभी कमरों की अच्छी तरह जांच कर ली जाए, ताकि कोई व्यक्ति अंदर न रह जाए।
जांच के दौरान दो मकानों के अंदर एक बीमार और एक बुजुर्ग महिला मिलीं। दोनों को कुर्सी पर बैठाकर निगम की टीम ने सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। इसके बाद ही संबंधित मकानों को हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
गणेश प्रतिमा और दीपक भी सामान के साथ बाहर निकाले
कार्रवाई से पहले निगम की टीम ने मकानों में रखा सामान बाहर निकालने का काम भी किया। बड़े सामान को कर्मचारियों की मदद से बाहर लाया गया।
कुछ मकानों में टेबल पर गणेश प्रतिमा स्थापित थी और दीपक जल रहा था। निगम कर्मचारियों ने प्रतिमा और दीपक को टेबल सहित बाहर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। इसके बाद मकान हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
चार से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई
नगर निगम के अमले ने सड़क निर्माण में बाधक बताए जा रहे चार से अधिक मकानों को हटाने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि विरोध के चलते स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।
प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जबकि मौके पर विरोध कर रहे लोगों और वकीलों की ओर से कार्रवाई को लेकर कानूनी आपत्ति जताई गई।
संबंधित समाचार

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!