नगर निगम ने किया शहर की हस्तियों का सम्मान: नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा डॉक्टर पर और वित्तीय अनुशासन की जिम्मेदारी चार्टर्ड अकाउंटेंट पर; महापौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर नगर निगम ने विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। निगम मुख्यालय स्थित अटल सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट यगनेश देसाई रहे। अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की।
समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, राजेश उदावत सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
डॉक्टर्स-सीए देश के मजबूत स्तंभ
महापौर भार्गव ने सभी डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एक ऐसा विशेष संयोग है जब नेशनल डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे दोनों एक ही दिन मनाए जाते हैं।
डॉक्टर जहां देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि देसाई ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के साथ हरित विकास और ब्लू सिटी की दिशा में भी ऐतिहासिक काम किया है। मुंबई से आए देसाई ने कहा कि स्वच्छता के मामले में मुंबई की इंदौर से कोई तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इंदौर ने पूरे समुदाय की सेवा कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
पारदर्शिता का संकल्प
योग्यता, साहस और चरित्र को सफलता का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि सीए की डिग्री केवल एक व्यावसायिक योग्यता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और पारदर्शिता का संकल्प है। समारोह में समाज सेवा और व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले निम्नलिखित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
सीए सुरेश किमटी, सीए घनश्याम जे. शाह, सीए सीताराम सोनी, सीए राजेश जैन डूंगरवाल, सीए सुनील खण्डेलवाल, सीए सुनील बेताला, सीए आनंद सकलेचा, सीए विकास जैन, सीए संतोष शर्मा, सीए हितेश चिमनानी, सीए नवीन खण्डेलवाल, सीए नितिन झिरीवाल, सीए तन्मय राजुरकर, सीए पूजा शर्मा, सीए प्रमोद तापड़िया, सीए समर गोयल, सीए निधि बैंग, सीए श्याम गुप्ता, सीए निरेश माहेश्वरी एवं सीए पुनीत गर्ग।
इसी क्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले निम्नलिखित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डॉ. गिरीश कवठेकर, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. विद्या पंचोलिया, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार जैन, डॉ. अनिल बाफना, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. एम.एस. होरा, डॉ. प्रमोद झंवर, डॉ. मनीष श्रॉफ, डॉ. सुमित्रा यादव, डॉ. शक्ति सिंह मौर्य, डॉ. मिलिन्द बाल्दी, डॉ. अंकित माथुर, डॉ. आर.सी. शर्मा, डॉ. अरविंद रावल, डॉ. महक भंडारी एवं डॉ. अनिरुद्ध सिरोठिया।
संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!