मेट्रो की लापरवाही से गई निगम कर्मचारी की जान...
KHULASA FIRST
संवाददाता

रात में काम से लौट रहे मनोज चंदेल के सीने में घुसा सरिया, मौके पर मौत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो प्रोजेक्ट की जानलेवा लापरवाही ने परिवार का चिराग बुझा दिया है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात नगर निगम वर्कशॉप में ट्रैक्टर ड्राइवर 30 वर्षीय मनोज चंदेल की मेट्रो साइट पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई।
ड्यूटी खत्म कर बाइक से जंबूड़ी गांव लौट रहे मनोज के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वे मेट्रो निर्माण के लिए सड़क किनारे निकले हुए सरिए पर जा गिरे। सरिया सीधा उनके सीने के आर-पार हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाईं
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। खतरनाक तरीके से निकले सरिए और पाइप रात में राहगीरों के लिए मौत का जाल साबित हो रहे हैं। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, क्योंकि प्रशासन और निर्माण एजेंसी की ढिलाई के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
आरोप है कि घटना के तत्काल बाद आनन-फानन में साइड पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के नाम पर लीपापोती कर दी गई, जबकि रात के अंधेरे में वहां कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं थी।
पहले भी हो चुके हादसे : मनोज चंदेल की मृत्यु ने उनके चार साल के बेटे के सिर से पिता का साया छीन लिया है। गौरतलब है कि मेट्रो प्रोजेक्ट में यह पहला मामला नहीं है।
इससे पूर्व भी निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि विजय नगर क्षेत्र में सड़क धंसने और इंजीनियर पर जेसीबी से हमले जैसी गंभीर घटनाएं सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर चुकी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाही के पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!