करण औजला के शो से पहले निगम की कार्रवाई: स्टेज का सामान किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट से ठीक पहले नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि आयोजकों द्वारा मनोरंजन कर जमा नहीं किया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी
आज शाम होने वाले इस शो के लिए 3 हजार से लेकर 6 लाख रुपए तक के टिकट बेचे जाने की बात सामने आई है। ऐसे में अचानक हुई इस कार्रवाई से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अचानक पहुंची टीम, कर्मचारी रह गए हैरान
कॉन्सर्ट की तैयारियों में जुटे कर्मचारी उस समय हैरान रह गए जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्टेज पर लगे साउंड सिस्टम व अन्य उपकरणों को एक-एक कर जब्त करने लगी। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम कर्मचारियों ने कार्रवाई जारी रखी।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
गौरतलब है कि, नगर निगम इससे पहले यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में भी इसी तरह की कार्रवाई कर चुका है। उस दौरान भी मनोरंजन कर न भरने पर करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था।
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ के ‘इलुमिनाटी टूर’ को लेकर भी मनोरंजन कर को लेकर विवाद सामने आ चुका है। इसके बाद निगम ने सख्ती बढ़ाते हुए तय किया था कि अब किसी भी बड़े आयोजन से पहले टैक्स जमा कराना अनिवार्य होगा।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद यह देखना होगा कि शाम को होने वाला शो तय समय पर हो पाता है या नहीं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!