किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला: बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों के नाम पर पॉलीहाउस निर्माण के लिए स्वीकृत करीब 7.80 करोड़ रुपए के लोन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
11 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जांच के बाद 4 निजी निर्माण फर्मों, उनके संचालकों-पार्टनर्स और बैंक के तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
33 किसानों के नाम पर स्वीकृत हुआ लोन
EOW की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुल 33 किसानों के नाम पर पॉलीहाउस निर्माण के लिए 7.80 करोड़ रुपए से अधिक का लोन स्वीकृत कराया गया था।
आरोप है कि कई मामलों में जमीन पर पॉलीहाउस का निर्माण किए बिना ही काम पूरा होने के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिए गए।
जांच एजेंसी के मुताबिक, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन की राशि जारी कराई गई और संबंधित कंपनियों ने रकम हासिल कर ली।
किसान एग्रो पर 20 पॉलीहाउस की राशि लेने का आरोप
जांच में मैसर्स किसान एग्रो का मामला भी सामने आया। कंपनी को 20 पॉलीहाउस बनाने का काम दिया गया था।
EOW के अनुसार, इनमें से एक भी पॉलीहाउस बनाए बिना कथित तौर पर दस्तावेज तैयार किए गए और 20 निर्माण कार्यों की राशि निकाल ली गई।
सिरांश टेक्नो और एवीआई एग्रीकल्चर पर भी आरोप
सिरांश टेक्नो को 8 पॉलीहाउस बनाने का काम मिला था। आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही कथित जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से भुगतान प्राप्त कर लिया गया।
वहीं एवीआई एग्रीकल्चर को 5 पॉलीहाउस का काम सौंपा गया था। EOW के मुताबिक, इनमें से 2 पॉलीहाउस का निर्माण किए बिना ही उनकी राशि निकाल ली गई।
दस्तावेजों की जांच में सामने आई गड़बड़ी
EOW की जांच में 33 मामलों में पॉलीहाउस निर्माण पूरा होने से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। एजेंसी का दावा है कि जांच के दौरान इन दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं और कथित कूटरचना सामने आई।
इसके बाद EOW ने चारों निर्माण फर्मों से जुड़े संचालकों और पार्टनर्स के साथ-साथ लोन प्रक्रिया से जुड़े तत्कालीन बैंक अधिकारियों को भी आरोपी बनाया है।
धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में केस
EOW ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
EOW अब लोन स्वीकृति, दस्तावेजों की तैयारियों, बैंक से रकम जारी होने और राशि के इस्तेमाल से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
संबंधित समाचार

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!