वीआईपी यात्राओं के लिए आ रहा करोड़ों का बिजनेस जेट: कई खासियत लिए अगले महीने आएगा इस देश का विमान; आवश्यक औपचारिकताएं पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार अगस्त 2026 में अपने विमानन बेड़े में अत्याधुनिक कनाडा निर्मित बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 बिजनेस जेट शामिल करने जा रही है। करीब 235 करोड़ रुपए की लागत वाला यह विमान राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य वीआईपी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
चैलेंजर 650 से भी अधिक आधुनिक
सरकार का दावा है कि इससे चार्टर विमान पर होने वाला भारी खर्च कम होगा। यह विमान गुजरात सरकार के चैलेंजर 650 से भी अधिक आधुनिक माना जा रहा है।
विमान को भारत लाने के लिए डीजीसीए (DGCA) की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसे उड़ाने के लिए राज्य सरकार के दो पायलट जुलाई के अंतिम सप्ताह में अमेरिका में विशेष प्रशिक्षण लेने जाएंगे।
क्यों खरीदना पड़ा नया विमान?
मध्य प्रदेश सरकार का पुराना बीचक्राफ्ट किंग एयर B-200GT विमान मई 2021 में ग्वालियर एयरबेस पर रेमडेसिविर दवाइयों की आपूर्ति के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य के पास कोई कार्यशील फिक्स्ड-विंग विमान नहीं बचा।
इसी कारण मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य वीआईपी यात्राओं के लिए सरकार को लगातार चार्टर विमान और हेलिकॉप्टर किराए पर लेने पड़े।
चार्टर विमान पर साढ़े चार साल में 290 करोड़ खर्च
विधानसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, जनवरी 2021 से नवंबर 2025 के बीच चार्टर विमान और हेलिकॉप्टर किराए पर लेने में सरकार ने करीब 290 करोड़ रुपए खर्च किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में औसतन 21 लाख रुपए प्रतिदिन चार्टर विमानों पर खर्च हो रहे हैं। सरकार का मानना है कि नया विमान खरीदने से लंबे समय में यह खर्च काफी कम होगा।
दो साल चली खरीद प्रक्रिया
नए बिजनेस जेट की खरीद प्रक्रिया लगभग दो वर्ष पहले शुरू हुई थी। शुरुआती चरण में टेक्सट्रोन ने 145 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बाद में कीमत बढ़ाकर 208 करोड़ रुपए करने पर प्रक्रिया रद्द कर दी गई।
इसके बाद 10 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 खरीदने को मंजूरी दी गई। सितंबर 2024 में तकनीकी और वित्तीय प्रक्रियाएं पूरी की गईं और अब अगस्त 2026 में विमान राज्य के बेड़े में शामिल होने जा रहा है।
क्या हैं बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 की खासियत?
6,297 किमी की नॉन-स्टॉप रेंज, जिससे भोपाल से टोक्यो तक सीधी उड़ान संभव। अधिकतम गति 870 किमी प्रति घंटा (Mach 0.83)। 45,000 फीट की अधिकतम उड़ान क्षमता, जिससे मौसम और टर्बुलेंस का असर कम होता है।
वॉयस कंट्रोल केबिन
बॉम्बार्डियर की पेटेंटेड 'नुआज' प्रीमियम सीटें, जिन्हें बिजनेस जेट श्रेणी में सबसे आरामदायक माना जाता है। वॉयस कंट्रोल केबिन, जहां यात्री आवाज से लाइट, तापमान और एंटरटेनमेंट सिस्टम नियंत्रित कर सकेंगे।
प्रत्येक यात्री के लिए 4K डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और हाई-स्पीड इंटरनेट। छह फीट से अधिक ऊंचाई वाला विशाल केबिन, जिसमें मिनी किचन, निजी शौचालय और 8 से 10 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। विमान में दो इंजन, 8 यात्री सीटें और 2 केबिन क्रू सीटें उपलब्ध रहेंगी।
किन शहरों से उड़ान संभव?
इस विमान के संचालन के लिए कम से कम 5,500 फीट लंबे रनवे की आवश्यकता होगी।
जहां संचालन संभव होगा
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, दतिया, सिवनी, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, मंडला।
जहां संचालन संभव नहीं होगा
रनवे की लंबाई कम होने के कारण यह विमान उज्जैन, गुना, खरगोन, नागदा, रतलाम, खंडवा, सागर, सीधी, मैहर और टेकनपुर की हवाई पट्टियों से संचालित नहीं हो सकेगा।
सरकार का तर्क
सरकार का कहना है कि नया बिजनेस जेट केवल वीआईपी सुविधा के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और चार्टर विमानों पर होने वाले लगातार खर्च को कम करने के उद्देश्य से खरीदा जा रहा है।
अत्याधुनिक तकनीक और लंबी उड़ान क्षमता वाला यह विमान मध्य प्रदेश के विमानन बेड़े को नई पहचान देगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!