खबर
Top News

एमपी का जन-बजट 18 फरवरी को डिप्टी सीएम देवड़ा बोले: बजट केवल सरकारी आंकड़ों का जाल नहीं होगा; बल्कि जनहितैषी बनाएंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
एमपी का जन-बजट 18 फरवरी को डिप्टी सीएम देवड़ा बोले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के आगामी वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा 18 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर प्रवास के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार का बजट केवल सरकारी आंकड़ों का जाल नहीं होगा, बल्कि इसमें आम आदमी की उम्मीदों और विशेषज्ञों के सुझावों का समावेश कर एक जनहितैषी ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।

नायता मुंडला स्थित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रीन एक्स प्रदर्शनी में शिरकत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को बड़ी राहत का भरोसा दिया। दलहन व्यापार पर लगने वाले अधिकतम जीएसटी और मंडी शुल्क की जटिलताओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन चिंताओं से अवगत है।

देवड़ा ने आश्वासन दिया कि इन विसंगतियों को केंद्रीय जीएसटी काउंसिल के मंच पर मजबूती से उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद उद्योगपतियों से अपनी मांगों को लिखित स्वरूप में साझा करने की अपील की, ताकि आगामी नीतियों में उन्हें प्राथमिकता दी जा सके।

विदेशी तकनीक और स्थानीय कौशल का संगम
उपमुख्यमंत्री ने ताइवान, कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों से आई अत्याधुनिक तकनीक देखी। उन्होंने दाल प्रसंस्करण के क्षेत्र में बदलावों की सराहना की। एसो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 2 लाख से 4 करोड़ तक की हाई-टेक मशीनें प्रदर्शित हैं, जो उद्योग की कार्यक्षमता बढ़ाएंगी। आयोजन में भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अनिल गुप्ता, सौरव राठी, उत्तम कटारिया सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे।

संबंधित समाचार

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

3 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

5 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

8 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

12 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

13 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

28 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

30 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

34 minutes ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

42 minutes ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 2 hours ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!