मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका: फिर खुद फांसी लगाई; 3 शव बरामद, एक की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में गुरुवार को सामने आई।
मां सहित तीन बेटियों के शव मिले
मृतकों की पहचान सविता बाई (28) और उसकी बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों के शव गांव के पास एक कुएं से बरामद किए गए हैं, जबकि 5 महीने की बच्ची मनीषा की तलाश अभी जारी है।
मजदूरी के लिए बाहर गया था पति
परिजनों के अनुसार, महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए लंबे समय से गांव से बाहर गया हुआ था। घर में सविता अपने ससुर और ननद के साथ रहती थी। रात में सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए।
सुबह उठने पर सविता और बच्चियां घर में नहीं मिलीं, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पड़ोसियों को सूचना दी।
पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश
आसपास तलाश करने पर महिला का शव गांव के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर स्थित कुएं में तीन बच्चियों के शव मिले।
तनाव में थी महिला
केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल, के अनुसार महिला का पति करीब एक साल से बाहर था और उससे संपर्क भी कम हो पा रहा था। इसी वजह से सविता मानसिक तनाव में थी।फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!