मां-बेटी के साथ मारपीट: पड़ोसियों ने बीच सड़क पर पीटा; इस बात को लेकर हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के आधारताल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने सड़क पर महिला को धक्का देकर गिराया और मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं पीड़िता
40 वर्षीय अंजू पांडे, जो आधारताल में रहती हैं, ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। उनके पास कुछ गाड़ियां हैं और वे किराए पर मकान लेकर यहां रहती हैं। महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राहुल यादव, भीषू बंगाली और रोहित यादव अक्सर उनसे गाड़ी मांगते थे।
गाड़ी नहीं देने पर परेशान करने लगे
शुरुआत में पड़ोसी होने के नाते उन्होंने गाड़ी दे दी, लेकिन बाद में यह लगातार होने लगा। जब उन्होंने गाड़ी देने से मना किया, तो आरोपी पैसों की मांग करने लगे और महिला को परेशान करने लगे।
घर के बाहर गाली-गलौच और हमला
बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे, राहुल यादव अपने दोस्तों और परिवार के साथ महिला के घर के बाहर पहुंचा और गाली देकर बाहर बुलाया। जैसे ही महिला बाहर निकली, उसे धक्का देकर जमीन पर गिराया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
इस दौरान आरोपियों के साथ उनके परिवार की महिलाएं सुनीता यादव और बबीता यादव भी मौजूद थीं।
मासूम बेटी को भी पीटा
महिला ने बताया कि जब उनकी पांच साल की बेटी उन्हें बचाने आई, तो आरोपियों ने बच्ची के साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि क्षेत्र में आरोपियों की दबंगई के कारण कोई भी उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता।
मकान और उधारी के विवाद का भी आरोप
अंजू पांडे ने बताया कि वे कुछ सालों से किराए पर मकान में रह रही हैं और उसे खरीदने के लिए एडवांस भी दे दिया है। आरोप है कि राहुल यादव और उसका परिवार चाहते थे कि महिला पैसे लेकर मकान खाली कर दे, जिससे नाराज होकर उन्होंने हमला किया।
महिला ने पहले सीएम हेल्पलाइन और आधारताल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण आरोपी और अधिक निडर हो गए।
पुलिस ने की कार्रवाई
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना की सीसीटीवी वीडियो और शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट के आरोप में नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!