एमपी में मानसून का रेड जोन: 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; इन 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और रविवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 20 से अधिक जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में 100 से 200 मिमी (4 से 8 इंच) तक बारिश होने की आशंका है।
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, झाबुआ, अलीराजपुर, कटनी, पन्ना और अनूपपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मध्यम बारिश का अनुमान
दूसरी ओर भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और छतरपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा मंडला में सवा दो इंच रिकॉर्ड हुई, जबकि बालाघाट, पचमढ़ी, जबलपुर, इंदौर, खंडवा, बैतूल, दतिया और खरगोन में भी उल्लेखनीय बारिश हुई।
जनजीवन पर दिखाई देने लगा असर
लगातार बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। हरदा जिले में कई गांवों का संपर्क टूट गया, जबकि मांदला के पास कालीमाचक नदी उफान पर आने से नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं खंडवा के गरबड़ी गांव में नाले में बाढ़ आने से खिरकिया रोड बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यहां दर्ज की कई रिकॉर्ड बारिश
बारिश के पुराने रिकॉर्ड की बात करें तो इंदौर में 27 जुलाई 1913 को 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जबकि भोपाल में जुलाई 1986 में पूरे महीने करीब 41 इंच वर्षा का रिकॉर्ड है। वहीं जबलपुर में वर्ष 1930 के दौरान जुलाई में करीब 45 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जो प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे अधिक मानी जाती है।
लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!