खबर
Top News

19 राज्यों तक पहुंचा मानसून: 11 दिन से एक ही जगह थमा; 5 सिस्टम रोक रहे रफ्तार, किसानों की बढ़ी चिंता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। 15 दिनों में 19 राज्यों तक पहुंचने के बाद मानसून 8 जून से तेलंगाना के आसपास ठहर गया है और पिछले 11 दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। इसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार लंबा हो गया है, जबकि कई राज्यों में सामान्य से 60 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।

5 सिस्टम रोक रहे मानसून की रफ्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की प्रगति रुकने के पीछे एक साथ सक्रिय हुए पांच अलग-अलग मौसमी सिस्टम जिम्मेदार हैं। अरब सागर से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही है और दक्षिण भारत से उठने वाले बादल उत्तर दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, जिससे मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

देश में 38% कम बारिश
1 जून से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र और गुजरात की रही है, जहां मानसून की कमी साफ दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में सामान्य से 78 प्रतिशत और गुजरात में 79 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा कई राज्यों में मानसून की धीमी चाल का असर खेती और जल स्रोतों पर भी दिखाई देने लगा है।

प्री-मानसून बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, लेकिन इससे तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आई है। देश के कई हिस्सों में पारा अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.3 डिग्री, ओडिशा के बौध में 42.8 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में 42 डिग्री और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बंगाल में बारिश बनी आफत
जहां कई राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दार्जिलिंग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बालासन नदी पर बना पुल बह गया है, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच संपर्क बाधित हो गया है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है।

किसानों और आमजन की बढ़ी चिंता
मानसून की सुस्त चाल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मी और उमस से आमजन भी परेशान हैं। मौसम विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून फिर सक्रिय होगा और उत्तर एवं मध्य भारत की ओर तेजी से बढ़ेगा।

संबंधित समाचार

गोशाला में गोवंश की मौतों पर आक्रोश
Top News

गोशाला में गोवंश की मौतों पर आक्रोश:जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर

less than a minute ago
सड़कों पर नागरिकों की ‘तीसरी आंख’ बना ट्रैफिक साथी ऐप
Top News

सड़कों पर नागरिकों की ‘तीसरी आंख’ बना ट्रैफिक साथी ऐप:अपने फोन में ऐसे करें डाउनलोड; इस तरह पुलिस तक पहुंचाएं सूचना

6 minutes ago
घाट पर कंटेनर पलटने से हाईवे जाम
Top News

घाट पर कंटेनर पलटने से हाईवे जाम:हटाने पहुंची क्रेन भी पलटी; एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, यात्री और राहगीर परेशान

17 minutes ago
मासूम पर झपटा आवारा कुत्ता, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत
Top News

मासूम पर झपटा आवारा कुत्ता, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत:गाल पर लगे 8 टांके; बचाने आई मां को भी काटा

25 minutes ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया:जिला कार्यक्रम अधिकारी को कानूनी नोटिस

about 1 hour ago
युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा
Top News

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

about 1 hour ago
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

about 1 hour ago
पंखे से लटका मिला छात्र शव
Top News

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

about 2 hours ago
अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़
Top News

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

about 2 hours ago
अहाते बंद करने का ढिंढोरा
Top News

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS
Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

about 2 hours ago
बचपन की नादानी पड़ी भारी
Top News

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

about 2 hours ago
माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका
Top News

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

about 2 hours ago
कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग
Top News

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

about 3 hours ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

about 3 hours ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

about 3 hours ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!