एमपी में थमी मानसून की रफ्तार: 15 जिलों में पहुंचकर रुका; 2-3 दिन और इंतजार, आज 43 जिलों में बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में प्रवेश करने के बाद मानसून पिछले तीन दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में परिस्थितियां अनुकूल होने पर मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग की ओर आगे बढ़ेगा। इसके बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में इसकी दस्तक सबसे अंत में होगी।
15 जिलों तक पहुंचा
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 जून को मानसून ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। इसके साथ ही आलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में मानसून की आधिकारिक एंट्री घोषित की गई थी।
फिर थमा मानसून
हालांकि इसके बाद मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ सका। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के मध्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बन रही है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।
वहीं ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
कई जिलों में झमाझम बारिश
शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हुई। सिवनी में करीब दो इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि उज्जैन में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा हुई। शाजापुर के शुजालपुर और अकोदिया, इंदौर, दतिया, राजगढ़, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सागर, बालाघाट, खंडवा, आगर-मालवा और मंदसौर सहित कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।
तापमान में आई गिरावट
बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। खरगोन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खंडवा में 30.1, सागर में 31.1, छिंदवाड़ा में 31.8, बैतूल में 32.7, सिवनी और उमरिया में 33.2, धार में 33.4 तथा नर्मदापुरम में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, उज्जैन का 33.5 डिग्री, जबलपुर का 36.7 डिग्री तथा ग्वालियर का 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत
बारिश और खराब मौसम के बीच प्रदेश में कई हादसे भी सामने आए। बालाघाट जिले की बैहर तहसील के बिरवा ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। वहीं देवास जिले के खटांबा गांव में सूरज पूजा के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच मकान की गैलरी गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए।
अगले कुछ दिन रहेगा मौसम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की चेतावनी के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!