MP में मानसून की दस्तक करीब: आज इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट; इस तारीख तक एंट्री के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है और मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री 15 से 18 जून के बीच हो सकती है। मानसून के आगमन से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई
शुक्रवार को श्योपुर में आए तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। सागर में भी आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, गुना और डिंडौरी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
बारिश में पिछड़ा प्रदेश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून माह में अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 23 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में औसत से 55 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 2 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।
आज इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, शहडोल और अनूपपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, खरगोन और आसपास के जिलों में फिलहाल तेज धूप का असर बना रह सकता है।
श्योपुर में दर्दनाक हादसा
श्योपुर जिले के रजपुरा गांव में तेज हवाओं के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भीमा आदिवासी, उनकी पत्नी सीमा और बहू राजवती शामिल हैं।
वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए राजस्थान रेफर किया गया है। जिले में ही आंधी के दौरान ऑटो पलटने से एक महिला की भी मौत हो गई।
कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट
प्री-मानसून बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। ग्वालियर में तापमान 5.8 डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रीवा में 7.3 डिग्री, सतना में 6.6 डिग्री और दतिया में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सिवनी और खजुराहो में भी पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे आया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!