एमपी के दरवाजे पर मानसून: 2-3 दिन में होगी एंट्री; 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के रास्ते राज्य में प्रवेश कर सकता है।
प्री-मानसून गतिविधियां हुई तेज
मानसून की आमद से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते बुधवार को 42 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
42 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, दमोह, छतरपुर सहित कुल 42 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
कई जिलों में गर्मी बरकरार
एक ओर जहां अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलेगा, वहीं नरसिंहपुर जिले के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा में भी गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।
जून में 53 प्रतिशत कम बारिश
मानसून की देरी का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर साफ दिखाई दे रहा है। एक जून से अब तक प्रदेश में औसतन 78.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 37.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। यह सामान्य से करीब 53 प्रतिशत कम है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 48 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है।
खरीफ फसलों की बोवनी प्रभावित
बारिश की कमी का असर कृषि गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। सोयाबीन समेत खरीफ फसलों की बोवनी कई क्षेत्रों में पिछड़ रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बोवनी के लिए खेतों में पर्याप्त नमी जरूरी होती है, जो सामान्यतः चार इंच बारिश के बाद बनती है। फिलहाल प्रदेश में केवल भोपाल ऐसा जिला है जहां चार इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में औसत से 72 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औसत से 35 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में गिरावट
मंगलवार को बालाघाट, रायसेन, इंदौर, धार, खरगोन, छिंदवाड़ा, सागर, सिवनी और बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून के प्रवेश के बाद प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी और खरीफ सीजन की बुवाई रफ्तार पकड़ सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!