मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी: परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप; अब एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मध्यप्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार मोनालिसा अपने काम को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में है।
मोनालिसा ने की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी
दरअसल, मोनालिसा ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है। इस विवाह के बाद अब विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को दोनों ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया।
कपल ने दिखाया मैरिज सर्टिफिकेट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान खान ने कहा कि मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं कि मोनालिसा की उम्र कम है। उन्होंने दावा किया कि यदि वह नाबालिग होतीं तो शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होता।
मंदिर की ओर से भी प्रमाणपत्र जारी किया
फरमान ने बताया कि उन्हें केरल सरकार के स्मार्ट एप के माध्यम से और पुआर पंचायत से विवाह प्रमाणपत्र मिला है। मंदिर की ओर से भी प्रमाणपत्र जारी किया गया है, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने दिखाया।
अफवाह फैलाई जा रही
फरमान ने यह भी कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर आई हैं, जबकि वह 10 दिन पहले अपने पिता के साथ केरल आई थीं। दोनों ने कहा कि उन्हें केरल का माहौल पसंद है और वे फिलहाल यहीं रहेंगे।
फिल्म के दौरान हुई थी मुलाकात
फरमान के मुताबिक, दोनों की मुलाकात छह महीने पहले एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। फिल्म “नागम्मा” के डायरेक्टर पी.के. बीनू वर्गीस हैं, जिसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
फरमान ने बताया कि इसी दौरान मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था। इस पर मोनालिसा ने भी कहा कि हां, उन्होंने ही पहले प्रपोज किया था।
शादी नहीं की तो सुसाइड कर लूंगी: मोनालिसा
फरमान ने बताया कि मोनालिसा की शादी कहीं और तय की जा रही थी और घर में मेहमान भी आने लगे थे। इस कारण मोनालिसा ने उनसे जल्द शादी करने को कहा। मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने इनसे कहा था कि अगर आप शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी।”
लव जिहाद नहीं, हम दोनों आर्टिस्ट हैं
फरमान खान ने कहा कि इस मामले को लव जिहाद बताना गलत है। उन्होंने कहा कि दोनों अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हैं। फरमान ने कहा, “मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी और मैं अपने धर्म में। हम मंदिर भी जाते हैं और मस्जिद भी। हम सबसे पहले इंसान हैं।”
परिवार ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप
मोनालिसा के बड़े पापा विजल भोंसले ने इस शादी पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसाया गया है और संभव है कि उसे डरा-धमकाकर यह शादी कराई गई हो। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर बेटी को सुरक्षित घर लाने की मांग की है।
महेश्वर में विरोध, PM से कार्रवाई की मांग
महेश्वर में इस शादी को लेकर आक्रोश भी सामने आया है। भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि युवती को शिक्षा के अभाव का फायदा उठाकर फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पुलिस से मांगी सुरक्षा
शादी से पहले बुधवार को मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मोनालिसा ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहने और शादी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल में हैं।
दोनों का कहना है कि उनका रिश्ता करीब छह महीने पुराना है और वे अपनी मर्जी से शादी कर चुके हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!