मोनालिसा की शादी का विवाद: अब पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार; की ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब मोनालिसा पिता जयसिंह भोंसले ने आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ लव जिहाद हुआ है और उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है।
केरल से लौटकर पिता ने लगाया आरोप
जयसिंह भोंसले ने केरल से महेश्वर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में नाम कमाया है, इसलिए सरकार को उसे सुरक्षित वापस लाना चाहिए।
मुस्लिम युवक से शादी पर जताई आपत्ति
पिता ने कहा कि उनकी बेटी को फरमान खान ने धोखे से फंसाया है और यह “लव जिहाद” का मामला है। यह कहते हुए वह भावुक भी हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी फिल्मों में आगे काम करेगी और उसे एक्टिंग व डांस सिखाया जा रहा था।
संगठनों ने भी उठाई आवाज
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और समझाइश देकर उसकी घर वापसी कराई जाएगी। वहीं भूपेंद्र चौहान ने इसे षड्यंत्र बताया। भारतीय जनता पार्टी के विक्रम पटेल (महेश्वर मंडल अध्यक्ष) ने भी इसे सुनियोजित लव जिहाद बताया।
मोनालिसा ने आरोपों से किया इनकार
उधर केरल में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने लव जिहाद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने मंदिर में शादी की है। मोनालिसा का कहना है कि शादी के समय उनके पिता भी केरल में ही थे और उन्हें इसकी जानकारी थी, लेकिन नाराजगी के कारण वे शामिल नहीं हुए।
शादी से पहले मांगी थी पुलिस सुरक्षा
शादी से पहले मोनालिसा ने थंपानूर पुलिस स्टेशन में जाकर अपने पिता से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। पुलिस ने पिता को यह कहते हुए वापस भेज दिया कि मोनालिसा बालिग हैं और अपना निर्णय खुद ले सकती हैं।
डायरेक्टर ने भी उठाया मुद्दा
मोनालिसा को फिल्म में पहला मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जिहाद का मामला बताया था। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को उठाने के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
फिलहाल यह मामला सामाजिक और राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!