जर्मन महिला से छेड़छाड़: सेल्फी लेते समय नशे में धुत सुरक्षा गार्ड ने की आपत्तिजनक हरकत; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी हॉल परिसर में घूमने और सेल्फी लेने पहुंची एक जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला जब परिसर में सेल्फी ले रही थी, तभी वहां सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात युवक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
घटना से घबराई महिला ने पुलिस से शिकायत की। एमजी रोड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है।
सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला है और गांधी हॉल परिसर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सेल्फी ले रही थी महिला, तभी हुई हरकत
पुलिस के मुताबिक, जर्मन महिला दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती है और काम के सिलसिले में इंदौर आई थी। इसी दौरान वह गांधी हॉल घूमने पहुंची थी।
महिला परिसर में सेल्फी ले रही थी, तभी आरोपी सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उसने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।
नशे में होने का दावा
एमजी रोड पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने विदेशी महिला की काउंसलिंग भी कराई और उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले साल इंदौर में एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी कथित बदसलूकी का मामला सामने आया था। उस मामले में अकील नामक युवक पर खिलाड़ी के साथ बैड टच करने का आरोप लगा था।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच गांधी हॉल जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सुरक्षा गार्डों की निगरानी, उनके व्यवहार और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
हालांकि, मौजूदा मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!