विधायक का टैटू, कार पर हूटर, काली फिल्म, कानून को ठेंगा: ड्रिंक एंड ड्राइव की शिकायत करने गया था, खुद ही कानून के शिकंजे में फंसा... और बच निकला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रभाव और पहचान की आड़ में नियम-कानून रौंदने के किस्से नए नहीं हैं। खुद को विधायक का दीवाना बताने वाले हवाबाज को पुलिस ने एयरपोर्ट से काले कांच, हूटर, विधायक लिखी नंबर प्लेट लगा घूमने वाले कार चालक को पकड़ा।
वह विधायक के नाम पर दबंगई दिखाते हुए नियम-कायदों को ठेंगा दिखा रहा है। विधायक के इस दीवाने ने रिक्शा चालक की ड्रिंक एंड ड्राइव की शिकायत की थी, लेकिन वहां खुद भी उलझ गया, फिर भी पुलिस ने गड़बड़ी पकड़ने के बावजूद कार्रवाई किए बिना उसे छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सुमित गर्दे ने एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी को फोन कर एयरपोर्ट पर सवारी लेने आए एक रिक्शा चालक के ड्रिंक एंड ड्राइव की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा चल रहा था। जांच में रिक्शा चालक के साथ-साथ शिकायतकर्ता गर्दे खुद भी फंस गया।
पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची तो थाने पर मौजूद एएसआई बघेल ने सुमित गर्दे की कार हुंडई ऑरा (एमपी 09 जेडजेड 7480) पर लगी ब्लैक फिल्म और नंबर प्लेट पर विधायक लिखकर की जा रही हवाबाजी पर फटकार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो विधायक पक्ष से फोन घनघनाने लगे।
नतीजा- दबाव के आगे कानून पस्त। ब्लैक फिल्म का चालान बनाए बिना कार छोड़ दी गई। वहीं, शिकायतकर्ता रिक्शा चालक को भी अधिक नशे में न होने का आधार बनाकर छोड़ दिया गया। अंत में दोनों से लिखित में कार्रवाई न करने और आपसी समझौता लिखवाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
खुलेआम गुंडागर्दी करता है गर्दे
पुलिस ने सनातनी विधायक के नाम का सहारा लेने वाले सुमित गर्दे को काले कांच लगी मॉडिफाई कार के साथ पकड़ा था। आरोप है कि गर्दे एयरपोर्ट कर्मचारियों और टैक्सी चालकों पर विधायक का डर दिखाकर खुलेआम गुंडागर्दी करता है।
यहां तक कि अथॉरिटी भी उससे बात करने में हिचकती है। गर्दे ने हाथ पर विधायक गोलू शुक्ला का टैटू तक बनवा रखा है, मानो उसे कानून से ऊपर होने का लाइसेंस मिल गया हो।
एयरपोर्ट पर पकड़ी गई मॉडिफाइड कार
रसूख के आगे बिना कार्रवाई छोड़ा
एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाने वालों ने बताया कि विधायक का दीवाना सुमित गर्दे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से अतुल शर्मा और विपुल शर्मा के काउंटर से खुद की टैक्सी कार को प्राइवेट नंबर प्लेट पर चलाता है। वह अन्य टैक्सी चालकों को धमकाता है।
गर्दे के पास दो कारें महिंद्रा एक्सयूवी (एमपी 09 सीएन 3934) और हुंडई ऑरा (एमपी 09 जेडजेड 7480) है, दोनों कारों पर काली फिल्म लगी है। विधायक लिखी हूटर वाली एक्सयूवी रोजाना एयरपोर्ट पर खड़ी रहती है, जबकि हुंडई ऑरा से टैक्सी की जगह प्राइवेट नंबर प्लेट पर सवारियां ढोई जाती हैं।
इसके बावजूद एरोड्रम और यातायात पुलिस उसकी कारें जब्त नहीं कर रही है। मामले में एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा करते हुए कार (एमपी 09 जेडजेड 7480) पकड़ाने से इंकार किया है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!