विधायक के भाई ने लूटी शराब की दुकान: साथियों के साथ बोतलें उठाईं; हाथ जोड़कर विनती करता रहा कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
सत्ता के नशे में चूर नेता द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है, जहां कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल पर शराब दुकान से जबरन शराब ले जाने के आरोप लगे हैं।
घटना का CCTV फुटेज वायरल
घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। मामला डही थाना क्षेत्र की शराब दुकान से जुड़ा हुआ है। वायरल वीडियो में कुल पांच लोग दिखाई दे रहे हैं, जो दुकान से महंगी शराब की बोतलें निकालकर बिना भुगतान किए ले जाते नजर आ रहे हैं।
दुकान के बाहर खड़े रहे
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि, कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह बघेल शराब दुकान के बाहर खड़े नजर आते हैं, जबकि उनके साथ मौजूद चार लोग भी वहीं मौजूद रहते हैं। इस दौरान उनका एक साथी दुकान की जालीदार खिड़की के जरिए अंदर घुसता है और रैक से शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े लोगों को देता है।
दुकान के अंदर जाकर बोतलें निकाली
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बार-बार दुकान के अंदर जाकर बोतलें निकालता है और बाहर मौजूद लोग उन बोतलों को पास खड़ी कार में रख देते हैं। इसके बाद वे दोबारा दुकान के पास लौट आते हैं और इसी तरह कई बोतलें ले जाते हैं।
कर्मचारी हाथ जोड़कर करता रहा विनती
वायरल फुटेज में एक बुजुर्ग कर्मचारी भी दिखाई देता है, जो कांग्रेस नेता और उसके साथियों के सामने हाथ जोड़कर उन्हें रोकने की कोशिश करता है। कर्मचारी शराब न ले जाने की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी जाती।
विधायक प्रतिनिधि होने की चर्चा
अर्जुन सिंह बघेल न सिर्फ कांग्रेस नेता हैं, बल्कि विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के प्रतिनिधि भी बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में विधायक से जुड़े कई कार्यों को देखते हैं। इसी वजह से यह मामला और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
पुलिस को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
इस मामले में डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए मिली है। फिलहाल थाने में इस संबंध में कोई लिखित शिकायत या आवेदन दर्ज नहीं कराया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, यदि इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

मां पर राइफल तानी, बेटी से गैंगरेप का आरोप:आधी रात घर में घुसे 4 बदमाश; धमकी के बाद पीड़िता ने खाया जहर, तीन गिरफ्तार, एक फरार

मुख्यमंत्री का खेती पर फोकस:युवाओं को पॉलीहाउस; मशरूम, डेयरी और फिश फार्मिंग से जोड़ने की तैयारी

गणेश की रंगीन पार्टियां पुलिस को करना चाहिए जांच:रुद्राक्ष होटल में जमती थी शराब; शबाब और कबाब की महफिल

पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी:पेट्रोल पंप में साझेदारी का झांसा देकर दंपति ने लिए रुपए; एफआईआर दर्ज

सावन माह के चौथे सोमवार पर आज महाप्रसादी का वितरण

श्रावण मास की चतुर्थ सवारी में निकले बाबा महाकाल:सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सवारी के स्वागत में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित:खजराना थाने में शांति समिति की बैठक

दुबई में सनपाल का रिमोट... जबलपुर में गुरुमुख का रोल:एलओसी के बाद भी चली जमीन की फाइल; अब हो रहा काले साम्राज्य का खुलासा

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद:जीआरपी का दावा-शिकायत नहीं

जेन अल्फा का प्रदर्शन:62 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; बोले- गूगल पर दुनिया देखते हैं, अपना हक जानते हैं

डिजिटल अरेस्ट:17 राज्यों के 33 जिलों से 12 आरोपी गिरफ्तार; ठगी के 55 लाख रुपए बरामद

चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार:टीआई ने ऐसा लताड़ा कि हाथ जोड़ने लगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!