प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से छेड़छाड़: धमकाकर घर से मंगवाए जेवर; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे छेड़छाड़ करने और धमकाकर घर से जेवर मंगवाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक कुंज चौहान बताया जा रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले दो-तीन महीने से डरी-सहमी रहती थी और घर से भी ज्यादा बाहर नहीं निकलती थी।
घर से गायब मिले जेवर और नकदी
फरवरी में जब परिवार ने अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे जेवर और नकदी गायब मिले। अलमारी लॉक थी और चाबी भी अपनी जगह पर थी। परिवार ने पहले घर में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सख्ती से पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि दिसंबर में उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह कोचिंग आने-जाने के दौरान उससे मिलने लगा।
खजराना मंदिर ले जाकर की छेड़छाड़
छात्रा के अनुसार 6 जनवरी को आरोपी ने उसे मेघदूत नगर के पास मिलने बुलाया। वह कार से आया और उसे खजराना गणेश मंदिर ले गया। वापसी के दौरान कार में आरोपी ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
चाकू दिखाकर मंगवाए जेवर
इसके बाद आरोपी ने छात्रा से कहा कि उसका कोर्ट केस चल रहा है और उसे कुछ समय के लिए जेवर और नकदी चाहिए। छात्रा के मना करने पर उसने चाकू दिखाकर डराया और बदनाम करने की धमकी दी।
डर के कारण छात्रा ने घर से जेवर निकालकर आरोपी को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे बातचीत बंद कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
गुरुवार रात छात्रा के माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी सुशील पटेल (टीआई) को दी। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!