नाबालिग से होटल में दुष्कर्म: परिचित ने दिया वारदात को अंजाम; बदनाम करने की धमकी देकर की ज्यादती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जिले से एक नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के होटल विराट में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को पीड़िता के परिजनों ने होटल के बाहर ही रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
धमकी देकर की दरिंदगी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मंगलवार दोपहर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नाबालिग को बदनाम करने की धमकी देकर होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों की सूझबूझ से पकड़ाया आरोपी
जब नाबालिग काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शक होने पर ताऊ का लड़का और अन्य परिजन होटल विराट के बाहर पहुंच गए।
नाबालिग बदहवास हालत में होटल से बाहर निकली
जैसे ही नाबालिग बदहवास हालत में होटल से बाहर निकली, उसके पीछे आरोपी सूरज भी आया। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए उसे दबोच लिया।
10 घंटे बाद हुई FIR
घटना के बाद परिजनों का गुस्सा पुलिस की सुस्ती को लेकर भी फूटा। परिजन पहले कंपू थाने पहुंचे, जहाँ से उन्हें माधौगंज भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे थाने पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने 10 घंटे बाद रात को वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई
माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि एक नाबालिग को होटल में एंट्री कैसे मिली और क्या होटल प्रबंधन ने नियमों का उल्लंघन किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!