देवगुराड़िया टेकरी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगाएंगे 21 लाख पौधे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले 13 जुलाई को 12 लाख पौधे उज्जैन रोड के रेवती रैंज पर रोपकर देशभर में चर्चा में आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बार 21 लाख पौधे रोपेंगे और स्थान देवगुराड़िया की टेकरी होगा।
जितने पौधे यहां लग सकेंगे, वो लगेंगे और बाकी शहर में अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि 5 फीट से अधिक लंबे पौधे लगाए जाएंगे, जिनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा रहती है।
महापौर समेत अन्य विधायकों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय कल इस संबंध में उन्होंने एआईसीटीएसल ऑफिस में बैठक ली। विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, जल समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा, जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। लेकिन बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत अन्य विधायकों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही।
नगर निगम और शासकीय ऑफिसों से भी सहयोग लेंगे
विजयवर्गीय ने कहा कि कैसे हम 21 लाख पेड़ लगा सकते हैं, ये मार्गदर्शन लेने आया हूं। निगम व शासकीय ऑफिसों से भी सहयोग लेंगे। साथ में एनजीओ के साथ भी चर्चा की है, बाकि सामाजिक संगठन, समाज के साथ बैठेंगे। इस बार 21 लाख पेड़ लगाएंगे और सभी पेड़ जिंदा रहे, इसकी हम कोशिश करेंगे।
अब टेकरी को हरा-भरा करेंगे... जिस तरह पिछली बार रेवती रेंज में पौधारोपण कर पितृ पर्वत विकसित किया गया था, उसी तरह अब देवगुराड़िया के पास स्थित टेकरी को हरा-भरा बनाया जाएगा।
यहां 1 से 2 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। बाकी अन्य स्थानों पर लगेंगे। कोशिश रहेगी कि 5 फीट से बड़े पौधे लगाए जाएं, ताकि उनके जीवित रहने (सर्वाइवल) की संभावना अधिक रहे। उन्होंने कहा कि इंदौर को पौधारोपण में देश का नंबर-1 शहर बनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!